UP Board 10th 12th Result 2025 LIVE: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं के रिजल्ट पर बड़ा अपडेट, सबसे पहले यहां देखें

UP Board 10th 12th Result 2025 LIVE Updates: UPMSP ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 का आयोजन 24 फरवरी से 12 मार्च तक कराया और 2 अप्रैल तक मूल्यांकन कार्य पूरा किया. रिजल्ट प्रक्रिया 9 अप्रैल से शुरू हो चुकी है, जो अप्रैल अंत तक जारी हो सकता है. यहां देखें यूपी बोर्ड रिजल्ट को लेकर सबसे फास्ट अपडेट्स.

Live Updates
2:24 PM. 16 Apr 25 8:54 AM. 16 Apr

UP Board 10th 12th Result 2025 LIVE: यूपी बोर्ड रिजल्ट SMS से कैसे चेक करें? (UP Board Result in Hindi)

1. मोबाइल फोन पर एसएमएस एप्लीकेशन खोलें.

2. अब UP10 /12 रोल नंबर टाइप करें.

3. अपना रोल नंबर ध्यान से दर्ज करने के बाद, अपना संदेश 56263 पर भेजें.

4. UP बोर्ड 10वीं या 12वीं का रिजल्ट 2025 आपके सेल फोन पर एसएमएस के जरिए भेजा जाएगा.

5. भविष्य के संदर्भ के लिए UP बोर्ड कक्षा 10वीं या 12वीं के रिजल्ट का स्क्रीनशॉट लें और उसे सेव कर लें.

12:54 PM. 16 Apr 25 7:24 AM. 16 Apr

UP Board 10th 12th Result 2025 LIVE: यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 का रिजल्ट कैसे चेक करें? (Sarkari Result)

यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 का रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्र अपनी रिजल्ट को आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें:

कैंडिडेट्स सबसे पहले upmsp.edu.in या results.upmsp.edu.in वेबसाइट पर जाएं.

फिर होमपेज पर ‘UP Board Exam Result 2025’ लिंक पर क्लिक करें.

अब अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें.

‘सबमिट’ बटन पर क्लिक करें, और आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा.

रिजल्ट देखने के बाद मार्कशीट का प्रिंट निकालकर रख लें.

12:07 PM. 16 Apr 25 6:37 AM. 16 Apr

UP Board 10th 12th Result 2025 LIVE: यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 का रिजल्ट कैसे चेक करें? (Sarkari Result)

यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 का रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्र अपनी रिजल्ट को आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें:

कैंडिडेट्स सबसे पहले upmsp.edu.in या results.upmsp.edu.in वेबसाइट पर जाएं.

फिर होमपेज पर ‘UP Board Exam Result 2025’ लिंक पर क्लिक करें.

अब अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें.

‘सबमिट’ बटन पर क्लिक करें, और आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा.

रिजल्ट देखने के बाद मार्कशीट का प्रिंट निकालकर रख लें.

3:27 AM. 16 Apr 25 9:57 PM. 15 Apr

UP Board 10th 12th Result 2025 LIVE: यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2025: डिजिलॉकर के जरिए देखें

छात्र अपनी यूपी बोर्ड मार्कशीट 2025 डिजिलॉकर के जरिए भी देख सकते हैं

अपने मोबाइल नंबर और आधार कार्ड का इस्तेमाल करके रजिस्टर करने के बाद, छात्र अपने रिजल्ट देख सकते हैं और अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं.

2:20 AM. 16 Apr 25 8:50 PM. 15 Apr

UP Board 10th Result 2025 in Hindi: 2025 यूपी बोर्ड का 10वीं का रिजल्ट कब आएगा?

पिछले वर्षों के आधार पर, यूपी बोर्ड द्वारा अप्रैल के अंत तक परिणाम घोषित करने की उम्मीद है. रिपोर्टों के अनुसार, बोर्ड ने 2 अप्रैल तक उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा कर लिया है. बता दें कि बीते वर्ष 20 अप्रैल को दोपहर 2 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में नतीजे घोषित किए गए थे. अगर इसी शेड्यूल का पालन किया जाता है तो छात्र 20 अप्रैल 2025 के आसपास नतीजे की उम्मीद कर सकते हैं.

1:25 AM. 16 Apr 25 7:55 PM. 15 Apr

UP Board 10th 12th Result 2025 LIVE: UP Board Toppers Prize 2025: टॉपर्स को मिलेगा बड़ा इनाम

हर साल की तरह इस बार भी यूपी बोर्ड में टॉप करने वाले छात्रों को राज्य सरकार की ओर से सम्मानित किया जाएगा. 2025 के इनाम की अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन पिछले सालों की परंपरा के अनुसार टॉपर्स को यहां बताए गए लाभ मिल सकते हैं:

राज्य स्तर के टॉपर्स (10वीं और 12वीं दोनों) को 1 लाख नकद राशि, एक टैबलेट, सम्मान पत्र और मेडल दिया जाता है.

जिला स्तर के टॉपर्स को 21,000 की पुरस्कार राशि दी जाती है.

कुछ मामलों में, टॉपर्स के गांव या कस्बे में ‘गौरव पथ’ नामक सड़क का निर्माण भी किया जाता है.

UP Board 10th 12th Result 2025 LIVE: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा आयोजित हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 का आयोजन 24 फरवरी से 12 मार्च के बीच सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. इसके बाद बोर्ड ने 2 अप्रैल तक उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य भी पूरा कर लिया है. अब छात्र-छात्राएं परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. ताजा जानकारी के अनुसार, 9 अप्रैल के बाद से रिजल्ट तैयार करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. अनुमान है कि परिणाम तैयार होने में लगभग 15 दिन का समय लग सकता है. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025 अप्रैल के अंतिम सप्ताह में जारी किया जा सकता है. ऐसे में यहां देखें रिजल्ट को लेकर लेटेस्ट अपडेट्स.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >