UK Board 2024 Toppers List: उत्तराखंड स्टेट बोर्ड का रिजल्ट जारी, 10वीं में 89.14 और इंटर में 82.63 प्रतिशत छात्र हुए पास

UBSE UK Board Result 2024: 30 अप्रैल को उत्तराखंड बोर्ड की दसवीं और बारहवीं के रिजल्ट की घोषणा कर दी गई.रिजल्ट्स बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर उपलब्ध है. 10वीं और 12वीं दोनों के लिए बोर्ड के रिजल्ट्स जारी कर दिए गए हैं.

UBSE UK Board Result 2024: उत्तराखंड बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (यूबीएसई) का रिजल्ट जारी हो गया है. दसवीं और बारहवीं के रिजल्ट उसकी ऑफिशियल वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर जारी किया गया है. परीक्षा में पासिंग प्रतिशत की बात करें तो दसवीं के 89.14 छात्र बोर्ड परीक्षा में पास हुए. रिजल्ट्स बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर उपलब्ध है. दसवीं में पिथौरगढ़ की छात्रा प्रियांशी रावत ने टॉप किया है. प्रियांशी को 500 में से कुल 500 अंक मिले हैं. उत्तराखंड बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने आज ही बारहवीं और दसवीं के टॉपर्स की लिस्ट भी जारी की है.

क्लास बारहवीं की बात करें तो छात्रों का पासिंग प्रतिशत 82.63 परसेंट रहा.बारहवीं में 97.66 परसेंट मार्क्स लाकर पीयूष खोलिया और कंचन जोशी ने टॉप रैंक हासिल किया है. इन्होंने 500 में से 488 अंक स्कोर किया है. इसके अलावा बारहवीं में दूसरे स्थान पर485 अंक लाकर अंशुल नेगी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया . तीसरे स्थान पर हरीश चंद्र बिजलवान रहे जिन्होंने 480 अंक लाकर 96 प्रतिशत स्कोर किया.

UBSE UK Board Result 2024 : ऐसे करें रिजल्ट चेक

  • सबसे पहले उत्तराखंड बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन की ऑफिशियल वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर जाएं.
  • 10वीं या 12वीं के रिजल्ट पर क्लिक करें.
  • रोल नंबर और बाकि लॉगिन क्रेडेंशियल डालकर लॉगिन करें.
  • रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा
  • इसकी एक कॉपी डाउनलोड करें.

UBSE UK Board Result 2024: लड़कियों ने इस बार भी मारी बाजी

इस बार के उत्तराखंड बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (यूबीएसई) के रिजल्ट की भी बात करें तो लड़कियों ने इस बार भी बाजी मारी है. इंटरमीडिएट में कुल 82.63 प्रतिशत परीक्षा परिणाम रहा बारहवीं के पासिंग परसेंटेंज की अगर बात करे तो 78.97 प्रतिशत लड़के तो वहीं 85.96 परसेंट लड़कियां उत्तीर्ण हुई.

Also Read: Jharkhand 12th Board में रांची ने मारी बाजी, स्नेहा ने साइंस तो जीनत ने आर्टस में किया टॉप

Also Read: Jharkhand 12th Board result 2024: हाईस्कूल के बाद 12वीं में भी कोडरमा ने मारी बाजी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Neha singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >