UBSE UK Board 10th 12th Result 2025 LIVE: उत्तराखंड बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (Uttarakhand) ने आज, 19 अप्रैल को कक्षा 10वीं-12वीं का परिणाम एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जारी कर दिया है. बोर्ड ने पुष्टि की थी कि रिजल्ट आज सुबह 11 बजे घोषित किया जाएगा. छात्र अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों — uaresults.nic.in और ubse.uk.gov.in — पर जाकर चेक कर सकते हैं.
UK Board 10th 12th Result 2025 LIVE OUT: टाॅपर लिस्ट जारी, UK बोर्ड 12वीं में अनुष्का नंबर 1
UBSE UK Board 10th 12th Result 2025 LIVE Updates: उत्तराखंड बोर्ड ने आज 11 बजे मैट्रिक और इंटर परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. यहां देखें रिजल्ट देखने के आसान स्टेप्स और टाॅपर लिस्ट से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट्स.

UBSE UK Board 10th 12th Result 2025 LIVE
UBSE UK Board 12th Topper 2025: अनुष्का को रैंक 1
उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा के आज घोषित हुए. कक्षा 12वीं में देहरादून के राजकीय इंटर कॉलेज बड़ासी की 12वीं की छात्रा अनुष्का राणा ने राज्य में टॉप किया है. अनुष्का देहरादून के बंजारावाला में रहती हैं. उनके पिता रामेंद्र राणा राजकीय इंटर कॉलेज बड़ासी में ही भौतिक विज्ञान के प्रवक्ता हैं.
Uttarakhand Board 10th 12th Result 2025 OUT: शुरू हो गई वेबसाइट, चेक कर लें रिजल्ट
उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2025 जारी होने से पहले वेबसाइट क्रैश हो गई थी. लेकिन अब इसका सर्वर ठीक हो गया है. अब आप वेबसाइट पर लॉगिन करके अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं.
Uttarakhand Board 10th 12th Result 2025 OUT Topper List: उत्तराखंड बोर्ड 12वीं के टॉपरों की लिस्ट
रैंक 1 – अनुष्का राणा, गवर्नमेंट इंटर कॉलेज बडासी, देहरादून – 493/500 (98.60 फीसदी अंक)
रैंक 2 – केशव भट्ट, S.P.I.C. करबारी ग्रांट, देहरादून
कोमल कुमारी, गोस्वामी गणेश दत्त सरस्वती विद्या मंदिर I.C., उत्तरकाशी
दोनों के 489/500 (97.80 फीसदी) मार्क्स रहे।
रैंक 3 – आयुष सिंह रावत, S.V.M.I.C. आवास विकास, ऋषिकेश, देहरादून- 484/500 (96.80 फीसदी)
UBSE UK Board 10th, 12th Result 2025 LIVE: कितने बच्चे हुए पास ?
उत्तराखंड बोर्ड 12वीं परीक्षा के लिए कुल 1,08,980 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन करवाया था. इनमें से 1,06,345 ने परीक्षा दी और 88518 पास हुए हैं. 12वीं का कुल पास प्रतिशत 83.23 फीसदी रहा है.
UBSE UK Board 10th, 12th Result 2025 LIVE: उत्तराखंड बोर्ड 12वीं परीक्षा टॉपर लिस्ट 2025
1- अनुष्का राणा, 493 अंक
2- केशव भट्ट, कोमल कुमारी- 489 अंक
3- आयुष सिंह रावत- 484 अंक
UBSE UK Board 10th, 12th Result 2025 LIVE: टाॅपर लिस्ट जारी, अनुष्का बनी नंबर 1
उत्तराखंड बोर्ड ने 10वीं, 12वीं टॉपर लिस्ट भी जारी कर दी है. इस साल 10वीं में कमल सिंह चौहान और 12वीं में अनुष्का राणा ने टॉप किया है.