Sarkari Result: शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए जल्द जारी होगी रिजल्ट, पहले पूरी करनी होगी ये प्रक्रिया

Sarkari Result: हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा 30 और 31 जुलाई 2025 को आयोजित की गई थी. वहीं अब जल्द-से-जल्द रिजल्ट जारी किया जा सकता है.इस भर्ती के जरिए 4 लाख से अधिक अभ्यर्थियों की नियुक्ति की जाएगी. रिजल्ट जारी होने से पहले बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी.

Sarkari Result: हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (HTET 2024) का परिणम जल्द ही जारी किया जा सकता है. परीक्षा का परिणाम जारी होने से पहले छात्रों का बायोमैट्रिक वेरीफिकेशन जारी होगा. राज्य के 22 जिलों में 25 और 26 अगस्त को यह प्रक्रिया पूरी करने के लिए केंद्र स्थापित किए जाएंगे. संबंधित जिले के केंद्र पर जाकर कैंडिडेट्स यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं. 

Sarkari Result: कब हुई थी परीक्षा? 

हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा 30 और 31 जुलाई 2025 को आयोजित की गई थी. वहीं अब जल्द-से-जल्द रिजल्ट जारी किया जा सकता है. वहीं 31 जुलाई को ही बोर्ड ने आंसर की भी जारी की थी. 1 से 3 अगस्त पर इन पर आपत्ति दर्ज करने का मौका दिया गया था. इस भर्ती के जरिए 4 लाख से अधिक अभ्यर्थियों की नियुक्ति की जाएगी. 

किन जिलों में होगी वेरिफिकेशन की प्रक्रिया? 

रिजल्ट जारी होने से पहले बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी, जिसके लिए कैंडिडेट्स को फोटो युक्त पहचान पत्र और प्रवेश पत्र लेकर हाजिर होना होगा. जिन जिलों में वेरिफिकेशन होगी, उनकी सूची बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर जाकर देख सकते हैं. 

  • अंबाला
    भिवानी 
  • फरीदाबाद 
  • फतेहाबाद 
  • गुरूग्राम 
  • हिसार 
  • झज्जर 
  • जीन्द
  • करनाल 
  • कैथल 
  • करुक्षेत्र 
  • महेंद्रगढ़/ नारनौल 
  • पंचकूला 
  • पानीपत 
  • रेवाड़ी
  • रोहतक 
  • सिरसा
  • सोनीपत 
  • यमुनानगर 
  • नूंह 
  • पलवल 
  • चरखी दादरी 

Sarkari Result: 2 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने किया था रजिस्ट्रेशन

HTET परीक्षा 30 और 31 जुलाई को 673 परीक्षा केंद्रों पर हुई थी. लेवल-3 पीजीटी की परीक्षा शाम 3:00 से 5:30 बजे तक हुई थी, जिसमें 120,943 अभ्यर्थी रजिस्ट्रर हुए थे. 31 जुलाई को टीजीटी और पीआरटी लेवल की परीक्षा हुई थी. लेवल-2 टीजीटी की परीक्षा 31 जुलाई को सुबह 10:00 से 12:30 बजे तक आयोजित हुई थी, जिसमें 2,01,517 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन किया था. वहीं लेवल-1 पीआरटी की परीक्षा इसी दिन शाम 3:00 से 5:30 बजे तक कराई गई, जिसमें 82,917 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन किया था. 

यह भी पढ़ें- IBPS Clerk Exam में English बनी टेंशन, रोज 20 मिनट का ये मंत्र दिलाएगा सफलता

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >