RSSB Jail Prahari Final Result 2026: राजस्थान स्टाफ सेलेक्शन बोर्ड (RSSB) ने आखिरकार जेल प्रहरी भर्ती 2026 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है. इस बार प्रतियोगिता काफी कड़ी रही, लेकिन राम अवतार ढांडा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रैंक 1 हासिल किया है. रिजल्ट के साथ टॉपर्स की लिस्ट भी जारी कर दी गई है, जिससे उम्मीदवार अब अपनी स्थिति साफ तौर पर देख सकते हैं.
इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 803 पदों को भरा जाना था. इसमें नॉन टीएसपी एरिया के लिए 759 पद और टीएसपी एरिया के लिए 44 पद शामिल हैं. वहीं फाइनल सेलेक्शन में नॉन टीएसपी कैटेगरी में 909 और टीएसपी कैटेगरी में 53 उम्मीदवारों का चयन किया गया है. इससे साफ है कि चयन प्रक्रिया में मेरिट और रिजर्व लिस्ट दोनों को ध्यान में रखा गया है.
RSSB Jail Prahari Final Result 2026: ऐसे करें चेक
- सबसे पहले RSSB की ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं.
- होमपेज पर Jail Prahari Final Result 2026 लिंक पर क्लिक करें.
- रिजल्ट का पीडीएफ फाइल खुलेगा.
- उसमें अपना रोल नंबर सर्च करें.
- अगर आपका नंबर लिस्ट में है, तो आप सेलेक्ट हो चुके हैं.
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का कम से कम 10वीं पास होना जरूरी था. इसके अलावा फिजिकल टेस्ट भी अहम हिस्सा रहा. पुरुष उम्मीदवारों को 5 किलोमीटर दौड़ 25 मिनट में और महिला उम्मीदवारों को 35 मिनट में पूरी करनी थी.
देखें टॉपर्स लिस्ट
| क्रम संख्या | नाम | पिता का नाम | NET |
|---|---|---|---|
| 1 | राम अवतार ढांडा | रामचंद्र ढांडा | 369.678 |
| 2 | अशोक बिश्नोई | धन्ना राम | 365.221 |
| 3 | अंकित प्रजापत | राम लाल प्रजापत | 363.192 |
| 4 | आशुतोष प्रजापत | रामलक्ष्मण प्रजापत | 363.151 |
| 5 | विकास | बुधराम | 362.637 |
| 6 | खुसीराम धाकर | सुखलाल धाकर | 362.626 |
| 7 | पंकज कुमार | ओमप्रकाश | 358.336 |
| 8 | सचिन | विजयपाल | 358.076 |
| 9 | श्रीराम | धनाराम | 357.301 |
| 10 | गगनदीप सिंह | हरविंदर सिंह | 357.207 |
| 11 | रमेश चंद्र | सुरेश चंद्र धाकर | 356.760 |
| 12 | आशाराम | देवाराम | 356.605 |
| 13 | साहदेव | ओमा राम | 356.423 |
| 14 | प्रमोद कुमार | भंवर लाल | 355.570 |
| 15 | सवाई दान | भगवान दान | 355.519 |
| 16 | कृष्ण लाल | लक्ष्मण दास | 355.340 |
| 17 | सुदेश कुमार | दलीप कुमार | 355.340 |
| 18 | धर्मेंद्र | छोटू राम | 354.543 |
| 19 | राजू लाल जाट | शंकर लाल जाट | 353.721 |
| 20 | शिवम | ओमप्रकाश | 353.539 |
जिन उम्मीदवारों का चयन हुआ है, उन्हें अब डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और आगे की प्रक्रिया के लिए तैयार रहना चाहिए. सभी जरूरी दस्तावेज पहले से तैयार रखें ताकि किसी तरह की परेशानी ना हो.
यह भी पढ़ें: 2 घंटे में 100 सवाल, जानें कैसे होगी यूपी लेखपाल भर्ती परीक्षा
