RRB Section Controller Result 2026: रेलवे में सेक्शन कंट्रोलर की भर्ती प्रक्रिया रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से CEN 04/2025 विज्ञापन के तहत आयोजित की गई थी. परीक्षा का आयोजन 11 और 12 फरवरी 2026 को किया गया था. उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर, एनरोलमेंट नंबर या जन्मतिथि की मदद से रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं.
RRB Section Controller Result 2026: ऐसे करें चेक
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट indianrailways.gov.in पर जाएं.
- होमपेज पर RRB Section Controller Result 2026 लिंक पर क्लिक करें.
- अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, एनरोलमेंट नंबर या जन्मतिथि दर्ज करें.
- सबमिट बटन पर क्लिक करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा.
- रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंट आउट निकाल लें.
RRB Section Controller Result 2026 Check Here
रिजल्ट जारी होने के बाद अब चयनित उम्मीदवारों को अगले चरण की प्रक्रिया में शामिल होना होगा. रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से जल्द ही डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और अन्य जरूरी प्रक्रियाओं से जुड़ी जानकारी जारी की जा सकती है.
वैकेंसी डिटेल्स
रेलवे भर्ती बोर्ड ने इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 सितंबर 2025 से शुरू की थी. आवेदन करने की आखिरी तारीख 14 अक्टूबर 2025 तय की गई थी. फीस जमा करने की अंतिम तारीख 16 अक्टूबर 2025 थी.
उम्मीदवारों का एप्लीकेशन स्टेटस 12 दिसंबर 2025 को जारी किया गया था. परीक्षा शहर की जानकारी 3 फरवरी 2026 को उपलब्ध कराई गई थी, जबकि एडमिट कार्ड 7 फरवरी 2026 को जारी हुए थे. परीक्षा 11 और 12 फरवरी 2026 को आयोजित हुई थी और आंसर की 26 फरवरी 2026 को जारी की गई थी. अब 8 मई 2026 को रिजल्ट जारी कर दिया गया है.
यह भी पढ़ें: रेलवे में 10वीं पास के लिए 1644 वैकेंसी, जानें कहां और कैसे करें अप्लाई
