RPSC RAS का फाइनल रिजल्ट जारी, टॉप 20 में 4 लड़कियां, दिनेश विश्नोई को रैंक 1

RPSC RAS 2024 Final Result: राजस्थान स्टेट सिविल सर्विस 2024 परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी हो गया है. राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन (RPSC) की तरफ से आरएएस परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी हो गया है. राजस्थान के बाड़मेर के रहने वाले दिनेश विश्नोई ने टॉप किया है.

RPSC RAS 2024 Final Result: राजस्थान RAS परीक्षा में दिनेश विश्नोई ने टॉप कर सभी को प्रभावित किया है. बाड़मेर के रहने वाले दिनेश ने अपनी मेहनत और लगातार तैयारी के दम पर यह मुकाम हासिल किया. उनके बाद दूसरे स्थान पर वीरेंद्र चारण और तीसरे स्थान पर नवनीत शर्मा रहे. टॉप 5 में ज्यादातर उम्मीदवारों ने राजस्थान के अलग-अलग जिलों से आकर अपनी पहचान बनाई है. रिजल्ट चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाना होगा.

RPSC RAS 2024 Final Result: ऐसे करें चेक

  • जो उम्मीदवार अपना रिजल्ट देखना चाहते हैं, उन्हें ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाना होगा.
  • वहां होमपेज पर RAS 2024 Final Result का लिंक मिलेगा.
  • उस पर क्लिक करके पीडीएफ डाउनलोड करें और उसमें अपना रोल नंबर सर्च करें.
  • इसी के जरिए आप अपनी क्वालिफिकेशन स्टेटस आसानी से चेक कर सकते हैं.

RPSC RAS 2024 Final Result Check PDF

RPSC RAS Toppers List: टॉप 20 कैंडिडेट्स की लिस्ट

रैंकनामजिलारोल नंबरजेंडर
1दिनेश विश्नोईबाड़मेर1010371पुरुष
2वीरेंद्र चारणजैसलमेर1006165पुरुष
3नवनीत शर्माभीलवाड़ा1007118पुरुष
4रविंद्र सिंहब्यावर1004694पुरुष
5विकास सियागबीकानेर1011057पुरुष
6ऐश्वर्या कंवरबीकानेर1003725महिला
7दिनेशजोधपुर ग्रामीण1009388पुरुष
8शालूअनूपगढ़1004455महिला
9भूपेंद्र सिंहबालोतरा1005670पुरुष
10राम सिंह गुर्जरप्रतापगढ़1003279पुरुष
11यशवंत सांदूजोधपुर1003525पुरुष
12कुलदीप शर्माजयपुर1014093पुरुष
13कैलाश कुमारबालोतरा1003098पुरुष
14चानन सिंह इंदाजोधपुर1010427पुरुष
15अभय सिंह आंजनाप्रतापगढ़1007854पुरुष
16कैलाश रणवाडीडवाना-कुचामन1012002पुरुष
17हरियश राजपुरोहितअजमेर1003015पुरुष
18उमंग रावलडूंगरपुर1007916पुरुष
19तनीषा यादवजयपुर1013609महिला
20वृंदा शेखावतजयपुर1018607महिला

RAS 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया 19 सितंबर 2024 से शुरू हुई थी और 18 अक्टूबर 2024 तक चली. प्रीलिम्स परीक्षा 2 फरवरी 2025 को आयोजित की गई थी. इसके बाद प्रीलिम्स का रिजल्ट 20 फरवरी को जारी हुआ. मेंस परीक्षा 17 और 18 जून 2025 को हुई. एडमिट कार्ड 14 जून को जारी किए गए थे. लंबी प्रक्रिया के बाद अब फाइनल रिजल्ट जारी किया गया है.

यह भी पढ़ें: बिहार जीविका का फाइनल रिजल्ट जारी, brlps.in पर करें चेक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >