RPSC: हिंदी विषय के लिए जारी हुआ फर्स्ट ग्रेड टीचर रिजल्ट, EWS का Cut Off एससी और ओबीसी से भी कम

RPSC First Grade Teacher Result: RPSC ने First Grade Teacher (School Lecturer) हिंदी विषय का रिजल्ट जारी कर दिया है. रिजल्ट देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. इस भर्ती में चयन के लिए अब अगला प्रोसेस डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का है. आरपीएससी School Lecturer रिजल्ट से जुड़ी पूरी खबर यहां देखें.

RPSC First Grade Teacher Result: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने First Grade Teacher (School Lecturer) हिंदी विषय का रिजल्ट जारी कर दिया है. इसी के साथ कट-ऑफ मार्क्स भी जारी कर दिए गए हैं. इसमें सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि EWS कैटेगरी का कट-ऑफ SC और OBC से भी कम रहा.

RPSC First Grade Teacher Result: लिस्ट में अस्थायी अभ्यर्थी शामिल 

कुल 928 अभ्यर्थियों को विचारित सूची में अस्थाई रूप से शामिल किया गया है. यह सूची केवल डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के उद्देश्य से जारी की गई है. ये चयन की अंतिम लिस्ट नहीं है.

RPSC First Grade Teacher Result: विस्तृत आवेदन प्रक्रिया

चयनित अभ्यर्थियों के लिए आईडेंटिफिकेशन आधारित विस्तृत आवेदन फॉर्म भरना अनिवार्य है. यह 28 अगस्त से 3 सितंबर 2025 रात 11:59 बजे तक खोला जाएगा. इस प्रक्रिया के माध्यम से शिक्षा विभाग द्वारा डॉक्यूमेंट्स की जांच की जाएगी. पात्रता पूरी करने वाले कैंडिडेट्स को विभाग द्वारा चयन लिस्ट में शामिल किया जाएगा और उन्हें वेरिफिकेशन के लिए उपस्थित होना होगा. 

RPSC First Grade Teacher Cut Off: विभिन्न कैटेगरी का कटऑफ

  • जनरल (UR): 279.19
  • SC (General): 224.12
  • ST (General): 162.90
  • OBC (General): 247.84
  • MBC (General): 181.27
  • EWS (General): मात्र 185.96 –  जो SC और OBC से भी कम है. 

हिंदी विषय का First Grade Teacher (School Lecturer) रिजल्ट RPSC ने जारी कर दिया. EWS कैटेगरी की कट-ऑफ SC और OBC से भी कम रही, यह अलग चर्चा का विषय है. 

यह भी पढ़ें- Sarkari Result: शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए जल्द जारी होगी रिजल्ट, पहले पूरी करनी होगी ये प्रक्रिया

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >