REET Exam Result 2025 OUT: राजस्थान रीट परीक्षा का रिजल्ट जारी, लेवल 1 में 62.33 फीसदी पास, यहां डायरेक्ट करें चेक

REET Exam Result 2025 OUT: राजस्थान रीट परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है. राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) की तरफ से राजस्थान रीट एग्जाम का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया है. इस परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

REET Exam Result 2025 OUT: राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) की तरफ से राजस्थान रीट एग्जाम का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया है. इस परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. राजस्थान रीट परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट- reet2024.co.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

राजस्थान रीट परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 16 दिसंबर 2024 को शुरू हुई थी. इसमें 15 जनवरी 2025 तक आवेदन लिए गए थे. इस परीक्षा का आयोजन 27 फरवरी 2025 को हुआ था. इसके बाद अब रिजल्ट जारी कर दिया गया है. परीक्षार्थी नीचे दिए स्टेप्स से रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

REET Exam Result 2025 ऐसे करें चेक

  • राजस्थान रीट का रिजल्ट चेक करने के लिए कैंडिडेट्स सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- reet2024.co.in पर जाएं.
  • वेबसाइट की होम पेज पर Latest Notice के लिंक पर क्लिक करें.
  • अगले पेज पर Rajasthan Board REET 2024 Result के लिंक पर क्लिक करें.
  • अब के ऑप्शन पर जाएं.
  • मांगी गई डिटेल्स से रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
  • रिजल्ट चेक करने के बाद प्रिंट ले सकते हैं.

Rajasthan Board REET 2024 Download Result यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें.

REET Exam Pass Percentage: कितने हुए पास?

राजस्थान रीट परीक्षा का आयोजन दो लेवल के लिए होता है. इस बार दोनों लेवल का रिजल्ट एकसाथ जारी हो गया है. इसमें लेवल 1 में कुल 62.33 फीसदी कैंडिडेट्स को सफलता हासिल हुई है. वहीं, लेवल 2 में कुल 44.69 फीसदी को सफलता मिली है. इसके अलावा दोनों लेवल की परीक्षा देने वालों में कुल 50.77 प्रतिशत कैंडिडेट्स पास हुए हैं.

बता दें कि राजस्थान रीट 2024 परीक्षा 27 और 28 फरवरी को तीन शिफ्ट में आयोजित की गई थी. इस परीक्षा में कुल 13,77,256 कैंडिडेट्स शामिल हुए थे. इनमें लेवल 1 के लिए 4,06,953 और लेवल 2 के लिए 9,70,303 परीक्षार्थी शामिल हुए थे. इस परीक्षा के लिए कुल 15,44,518 आवेदन प्राप्त हुए थे.

ये भी पढ़ें: Rajasthan Board Result 2025 Update: RBSE 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जल्द, rajresults.nic.in पर सबसे पहले

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >