Rajasthan Board 10th Result 2026: राजस्थान बोर्ड 10वीं के छात्रों का इंतजार अब खत्म होने वाला है. राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) जल्द ही 10वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है. बोर्ड की तरफ से कॉपियों की जांच का काम तेजी से चल रहा है. ऐसे में माना जा रहा है कि रिजल्ट मार्च के तीसरे हफ्ते तक जारी हो सकता है.
इस साल राजस्थान बोर्ड 10वीं की परीक्षा में बड़ी संख्या में छात्र शामिल हुए थे. परीक्षा खत्म होने के बाद से ही छात्र और उनके माता-पिता रिजल्ट (Rajasthan Board 10th Result 2026) का इंतजार कर रहे हैं. इस साल राजस्थान बोर्ड की परीक्षाएं 12 फरवरी से 11 मार्च तक आयोजित की गईं. रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र इसे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आसानी से चेक कर सकेंगे.
ऐसे चेक कर सकेंगे अपना रिजल्ट
- सबसे पहले राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर जाएं.
- होमपेज पर दिख रहे Class 10 Board Exam 2026 Result के लिंक पर क्लिक करें.
- अब अपना रोल नंबर और मांगी गई जानकारी दर्ज करें.
- इसके बाद Submit पर क्लिक करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा.
- रिजल्ट डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए उसका प्रिंट भी निकालकर रख लें.
इन वेबसाइट्स पर करें चेक
- rajeduboard.rajasthan.gov.in
- rajresults.nic.in
- rajshaladarpan.rajasthan.gov.in
- education.rajasthan.gov.in
Rajasthan Board 10th Result कब तक आ सकता है?
राजस्थान बोर्ड के सचिव गजेंद्र सिंह राठौड़ ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में संकेत दिया है कि 10वीं का रिजल्ट 20 मार्च के आसपास जारी किया जा सकता है. हालांकि बोर्ड की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है. रिजल्ट जारी होने की सूचना बोर्ड की वेबसाइट और मीडिया के जरिए दी जाएगी.
यह भी पढ़ें: राजस्थान बोर्ड इस बार मार सकता है बाजी, 5वीं-8वीं का रिजल्ट भी जल्द होगा जारी
