राजस्थान PTET का रिजल्ट जारी, जानें कैसे करें चेक

Rajasthan PTET Result 2026: राजस्थान में बीएड एडमिशन के लिए आयोजित होने वाली पीटीईटी परीक्षा में शामिल कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है. वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी कोटा की तरफ से राजस्थान पीटीईटी का रिजल्ट जारी हो गया है. रिजल्ट चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट ptetvmoukota2025.in पर जाना होगा.

Rajasthan PTET Result 2026: राजस्थान में बीएड कोर्स में एडमिशन लेने की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर है. वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (VMOU), कोटा ने राजस्थान PTET 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है. परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब अपना रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकते हैं. रिजल्ट जारी होने के साथ ही लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म हो गया है.

राजस्थान PTET 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 20 फरवरी 2026 से शुरू हुई थी. आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 मार्च 2026 निर्धारित की गई थी. इसी दिन तक ऑनलाइन फीस जमा करने का मौका भी दिया गया था. अब परीक्षा का रिजल्ट जारी हुआ है.

Rajasthan PTET Result 2026: ऐसे चेक करें

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ptetvmoukota2025.in पर जाएं.
  • होमपेज पर Rajasthan PTET Result 2026 के लिंक पर क्लिक करें.
  • अपना रोल नंबर या मांगी गई अन्य जानकारी दर्ज करें.
  • सबमिट बटन पर क्लिक करें.
  • स्क्रीन पर आपका रिजल्ट और स्कोरकार्ड दिखाई देगा.
  • भविष्य के उपयोग के लिए स्कोरकार्ड डाउनलोड कर लें और उसका प्रिंटआउट निकाल लें.

Rajasthan PTET Result 2026 Check Here

परीक्षा का आयोजन 14 जून 2026 को किया गया था. इसके बाद 8 जून को एडमिट कार्ड जारी किए गए और 17 जून 2026 को आंसर की प्रकाशित की गई. अब 25 जून 2026 को रिजल्ट जारी कर दिया गया है.

अब काउंसलिंग प्रक्रिया

रिजल्ट जारी होने के बाद अब अगला चरण काउंसलिंग का होगा. परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेना होगा. काउंसलिंग के दौरान उम्मीदवारों की मेरिट, पसंद और उपलब्ध सीटों के आधार पर कॉलेज आवंटित किए जाएंगे.

अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर लगातार नजर बनाए रखें ताकि काउंसलिंग, दस्तावेज सत्यापन और सीट अलॉटमेंट से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण जानकारी छूट न जाए. PTET 2026 का रिजल्ट जारी होने के बाद अब छात्रों की निगाहें मेरिट लिस्ट और कॉलेज आवंटन प्रक्रिया पर टिकी हुई हैं.

यह भी पढ़ें: राजस्थान पीटीईटी का एडमिट कार्ड जारी, यहां करें डाउनलोड

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ravi mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >