राजस्थान बोर्ड इस बार मार सकता है बाजी, 5वीं-8वीं का रिजल्ट भी जल्द होगा जारी

Rajasthan Board Result 2026: इस बार राजस्थान बोर्ड की सभी परीक्षाओं का रिजल्ट जल्द जारी किया जा सकता है. 5वीं-8वीं क्लास की परीक्षा का रिजल्ट भी जल्दी आ सकता है.

Rajasthan Board Result 2026: राजस्थान बोर्ड के लाखों स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर है. इस बार राजस्थान बोर्ड 5वीं और 8वीं कक्षा का रिजल्ट सामान्य से काफी पहले जारी किया जा सकता है. आमतौर पर ये नतीजे मई महीने में आते थे. लेकिन इस बार शिक्षा विभाग ने रिजल्ट जल्दी जारी करने की योजना बनाई है.

माना जा रहा है कि बोर्ड 25 मार्च 2026 तक रिजल्ट घोषित कर सकता है. हालांकि, रिजल्ट की ऑफिशियल डेट अभी घोषित नहीं की गई है. लेकिन विभागीय स्तर पर इसकी तैयारियां तेज कर दी गई हैं.

1 अप्रैल से शुरू हो सकता है नया सेशन

राज्य सरकार 1 अप्रैल 2026 से नया अकैडमिक सेशन शुरू करना चाहती है. यदि रिजल्ट में देरी होती है तो नए सेशन की पढ़ाई प्रभावित हो सकती है. इसी वजह से इस बार बोर्ड रिजल्ट जल्दी जारी करने की तैयारी कर रहा है. इससे स्टूडेंट्स को समय पर अगली कक्षा में एडमिशन मिल सकेगा और स्कूलों में पढ़ाई भी समय पर शुरू हो पाएगी.

कब हुई थी परीक्षा?

इस साल राजस्थान में 5वीं और 8वीं की परीक्षाएं फरवरी-मार्च में आयोजित की गई थीं. कक्षा 8वीं की परीक्षा 19 फरवरी से 4 मार्च 2026 तक चली, जबकि कक्षा 5वीं की परीक्षा 20 फरवरी से 6 मार्च 2026 के बीच आयोजित हुई. इन दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं दोपहर 1:30 बजे से शाम 4 बजे तक एक ही शिफ्ट में कराई गई थीं.

रोल नंबर की मदद से देखें रिजल्ट

इस साल करीब 26.54 लाख स्टूडेंट्स 5वीं और 8वीं की बोर्ड परीक्षाओं में शामिल हुए हैं. रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स अपने रोल नंबर और जरूरी जानकारी की मदद से ऑनलाइन रिजल्ट चेक कर सकेंगे.

बदला है इस बार स्टूडेंट्स को पास करने का नियम

इस बार एक बड़ा बदलाव भी किया गया है. पहले 5वीं और 8वीं में सभी स्टूडेंट्स को खुद ही अगली कक्षा में प्रमोट कर दिया जाता था. लेकिन अब यह व्यवस्था खत्म कर दी गई है. अब यदि किसी स्टूडेंट के अंक पासिंग मार्क्स से कम आते हैं तो उसे उसी कक्षा में दोबारा पढ़ना पड़ सकता है. हालांकि ऐसे स्टूडेंट्स को 45 दिनों के भीतर सप्लीमेंट्री परीक्षा देने का मौका भी दिया जाएगा, ताकि उनका साल खराब न हो.

यह भी पढ़ें- कितनी है सैनिक स्कूल की एक साल की फीस? जानिए कैसे मिलता है एडमिशन 

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shambhavi shivani

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >