OPSC OCS Main 2023 Result OUT: ओडिशा पीसीएस मेन्स रिजल्ट के बाद, इस साल के प्रीलिम्स की तारीख घोषित

OPSC OCS Main 2023 Result OUT: ओडिशा पीसीएस परीक्षा को लेकर अहम नोटिफिकेशन जारी हुआ है. ओडिशा पब्लिक सर्विस कमीशन (OPSC) की तरफ से साल 2023 के लिए आयोजित स्टेट सिविल सर्विस परीक्षा के लिए मेन्स का रिजल्ट जारी हो गया है. साथ ही OPSC की तरफ से इस साल होने वाली प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट भी जारी हो गया है.

OPSC OCS Main 2023 Result OUT: ओडिशा पब्लिक सर्विस कमीशन (OPSC) ने स्टेट सिविल सर्विस परीक्षा से जुड़ा बड़ा अपडेट जारी किया है. आयोग की तरफ से OPSC OCS Main 2023 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. लंबे समय से इस रिजल्ट का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए यह राहत की खबर है. साथ ही आयोग ने आगामी प्रीलिम्स परीक्षा की तारीख भी घोषित कर दी है.

OPSC OCS Prelims Date: प्रीलिम्स की डेट घोषित

OPSC ने स्टेट सिविल सर्विस परीक्षा 2023 के मेन्स रिजल्ट को ऑफिशियल वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है. उम्मीदवार अपने रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन डिटेल्स के माध्यम से इसे देख सकते हैं. वहीं, आयोग ने जानकारी दी है कि OCS प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 12 अक्टूबर 2025 को किया जाएगा. ऐसे में उम्मीदवारों को प्रीलिम्स की तैयारी में तेजी लाने की सलाह दी जा रही है.

OPSC OCS Main 2023 Result ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले OPSC की ऑफिशियल वेबसाइट opsc.gov.in पर जाएं.
  • होम पेज पर “OPSC OCS Main 2023 Result” लिंक पर क्लिक करें.
  • अब अपना रोल नंबर और अन्य जरूरी जानकारी दर्ज करें.
  • सबमिट करने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा.
  • भविष्य के लिए रिजल्ट का प्रिंट आउट लेकर सुरक्षित रख लें.

OPSC द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, मेन्स परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की गई है. इन उम्मीदवारों को अब इंटरव्यू राउंड में शामिल होना होगा. वहीं, जो अभ्यर्थी प्रीलिम्स परीक्षा 2025 में बैठने वाले हैं, उनके लिए यह तारीख बेहद अहम है क्योंकि अब उनके पास परीक्षा की तैयारी के लिए लगभग दो महीने का समय है.

ये भी पढ़ें: कंप्यूटर साइंस छोड़ रहे छात्र! बीटेक के इस ब्रांच की बढ़ी डिमांड

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >