NTET Result 2025: शिक्षक पात्रता परीक्षा का परिणाम हुआ जारी, ऐसे देखें

NTET Result 2025 OUT: NTET 2025 का रिजल्ट 6 अगस्त को NTA ने जारी कर दिया है. जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. इस परीक्षा के जरिए शिक्षक पात्रता के लिए चयन होता है. अब आगे की प्रक्रिया के लिए कटऑफ और मेरिट लिस्ट का इंतजार रहेगा.

NTET Result 2025 OUT: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से आज 6 अगस्त 2025 को नेशनल शिक्षक पात्रता परीक्षा (NTET 2025) का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. कैंडिडेट्स अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं. रिजल्ट देखने के लिए एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि जैसी जानकारी लगेगी.

NTET Result 2025 Exam: 17 जुलाई को हुई थी परीक्षा

नेशनल शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन 17 जुलाई 2025 को किया गया था. परीक्षा का आयोजन 40 शहरों के 55 परीक्षा केंद्रों पर किया गया था. एनटीईटी 2025 परीक्षा के लिए 6261 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन किया था. इस परीक्षा में कुल 6066 कैंडिडेट्स शामिल हुए थे.

NTET Result 2025: 4107 कैंडिडेट्स हुए सफल

वहीं अब रिजल्ट आ गया है. इस बार के रिजल्ट में 4107 कैंडिडेट्स सफल हुए.

  • रजिस्ट्रेशन: 6,261 उम्मीदवारों ने किया
  • शामिल हुए: 6,066 उम्मीदवारों ने परीक्षा दी
  • कुल क्वालिफाइड: 4,107 उम्मीदवार पास हुए

NTET Result 2025 Steps To Download: ऐसे देखें रिजल्ट

  • सबसे पहले nta.ac.in/ntet/ की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  • होमपेज पर NTET 2025 Result लिंक पर क्लिक करें
  • अब एक नया पेज खुलेगा, जहां आपको अपनी Application Number और Date of Birth भरनी होगी
  • आपकी NTET 2025 की स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगी
  • इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट-आउट लेकर रखें

यह भी पढ़ें- Rajasthan MBBS Admission 2025: 5668 में से एक MBBS की सीट हो सकती है आपकी, झटपट करें आवेदन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >