JEE Mains Result 2025: जेईई मेंस का रिजल्ट कल, जानें कितने बजे एक्टिव होगा आंसर की का लिंक

JEE Mains Result 2025: NTA आज दोपहर 2 बजे जेईई मेन सेशन 2 की फाइनल आंसर की जारी करेगा. रिजल्ट 19 अप्रैल तक घोषित होगा.

JEE Mains Result 2025: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) आज दोपहर 2 बजे जेईई मेन सेशन 2 की फाइनल आंसर की जारी करने जा रही है. बीई/बीटेक परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर देख और डाउनलोड कर सकेंगे. आंसर की देखने के लिए उम्मीदवारों को अपना एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज कर लॉगिन करना होगा.

कब जारी होगा JEE Main सेशन 2 का फाइनल रिजल्ट ?

NTA के ऑफिशियल ट्वीट के अनुसार, जेईई मेन सेशन 2 का रिजल्ट 19 अप्रैल 2025 तक जारी कर दिया जाएगा. हालांकि, अभी तक रिजल्ट के समय को लेकर कोई घोषणा नहीं की गई है. कुछ समय पहले NTA ने Final Answer Key अपनी वेबसाइट पर अपलोड की थी, लेकिन अब वह वहां से हटा दी गई है. यह साफ नहीं है कि यह कोई तकनीकी समस्या है या फिर NTA ने खुद ही उसे हटाया है. हालांकि NTA ने ये बताया है कि आंसर की आज 2 बजे से वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया जाएगा.

कैसे चेक करें JEE Main सेशन 2 का फाइनल रिजल्ट ?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं.
  • होमपेज पर दिए गए “JEE Main 2025 Result” लिंक पर क्लिक करें.
  • अपना एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें और सबमिट करें.
  • स्क्रीन पर आपका जेईई मेन 2025 का रिजल्ट PDF खुल जाएगा.
  • स्कोरकार्ड को देखें और PDF डाउनलोड करें.

Also Read: Chirag Paswan Salary: कॉलेज ड्रॉप आउट से मंत्री तक…सांसद चिराग पासवान को मिलती है इतनी सैलरी

Also Read: Success Story: खूबसूरती और काबिलियत की मिसाल हैं IAS फराह हुसैन, जिनके परिवार में हैं 3 IAS, 1 IPS और 5 RAS अफसर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >