NIFT एंट्रेंस एग्जाम का रिजल्ट जारी, BDes में मिलेगा एडमिशन

NIFTEE 2026 Result: फैशन इंस्टीट्यूट में एडमिशन के लिए आयोजित होने वाले निफ्ट एंट्रेंस टेस्ट (NIFTEE 2026) का रिजल्ट जारी हो गया है. इस परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की तरफ से NIFTEE 2026 का रिजल्ट जारी हो गया है.

NIFTEE 2026 Result: फैशन डिजाइन और फैशन टेक्नोलॉजी में करियर बनाने का सपना देख रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA ने NIFT एंट्रेंस एग्जाम 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस परीक्षा में शामिल हुए कैंडिडेट्स अब अपना रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकते हैं.

यह परीक्षा देश के प्रतिष्ठित फैशन संस्थान National Institute of Fashion Technology में एडमिशन के लिए आयोजित की जाती है. इस बार परीक्षा 8 फरवरी 2026 को देश के 97 शहरों में 129 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी.

ऐसे चेक करें NIFTEE 2026 का रिजल्ट

  • सबसे पहले NIFT की ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.ac.in/nift पर जाएं.
  • होमपेज पर NIFTEE 2026 Result के लिंक पर क्लिक करें.
  • अब लॉगिन पेज खुलेगा जहां अपना Application Number और Password दर्ज करें.
  • इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें.
  • स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा.
  • भविष्य के लिए रिजल्ट का प्रिंट या स्क्रीनशॉट जरूर सेव कर लें.

NIFTEE 2026 Result Check Here

आगे होगी स्टेज 2 परीक्षा

NIFT एंट्रेंस परीक्षा दो चरणों में होती है. पहले चरण यानी स्टेज 1 का रिजल्ट अब घोषित कर दिया गया है. इसके आधार पर उम्मीदवारों को अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा.

स्टेज 2 में Situation Test, Studio Test और Personal Interview जैसे राउंड शामिल होते हैं. इनकी तारीखें जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएंगी. NIFTEE 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 8 दिसंबर 2025 से शुरू हुई थी. ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख 6 जनवरी 2026 थी. इसके बाद परीक्षा 8 फरवरी 2026 को आयोजित की गई.

इन कोर्सेज में मिलेगा एडमिशन

NIFT एंट्रेंस परीक्षा के जरिए कई अंडरग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट कोर्सेज में दाखिला मिलता है. इसमें मुख्य रूप से BDes यानी बैचलर ऑफ डिजाइन और BFTech यानी बैचलर ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी जैसे कोर्स शामिल हैं.

इसके अलावा MDes, MFM और MFTech जैसे पीजी कोर्सेज में भी एडमिशन इसी परीक्षा के जरिए दिया जाता है. इन कोर्सेज के लिए देशभर के छात्र हर साल इस परीक्षा में शामिल होते हैं.

यह भी पढ़ें: रोल नंबर से ऐसे चेक करें राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >