MPPSC Pre Result 2026 OUT: एमपी पीसीएस भर्ती परीक्षा के जरिए राज्य प्रशासनिक सेवा, DSP, नायब तहसीलदार, BDO और कई अन्य पदों पर भर्ती की जाएगी. रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट mppsc.mponline.gov.in पर जाना होगा.
MPPSC स्टेट सिविल सर्विस के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 जनवरी 2026 से शुरू हुई थी. उम्मीदवारों को 9 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन का मौका दिया गया था. इसके बाद 26 अप्रैल 2026 को प्रीलिम्स परीक्षा आयोजित की गई थी.
MPPSC Pre Result 2026 OUT: रिजल्ट ऐसे चेक करें
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट mppsc.mponline.gov.in पर जाएं.
- होमपेज पर MPPSC Pre Result 2026 लिंक खोलें.
- रिजल्ट PDF डाउनलोड करें.
- अपना रोल नंबर सर्च करें.
- भविष्य के लिए रिजल्ट का प्रिंट निकाल लें.
MPPSC Pre Result 2026 Check Here
इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 155 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. सबसे ज्यादा पद राज्य प्रशासनिक सेवा, DSP और महिला सशक्तिकरण अधिकारी जैसे पदों के लिए निकाले गए हैं.
इन पदों पर होगी भर्तियां
- राज्य प्रशासनिक सेवा – 17 पद
- डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (DSP) – 18 पद
- ब्लॉक महिला सशक्तिकरण अधिकारी – 39 पद
- असिस्टेंट डेवलपमेंट कमिश्नर – 15 पद
- एक्साइज सब इंस्पेक्टर – 10 पद
- नायब तहसीलदार – 4 पद
- चीफ म्यूनिसिपल ऑफिसर – 5 पद
- सहकारी निरीक्षक / एक्सटेंशन ऑफिसर – 16 पद
प्रीलिम्स परीक्षा में सफल उम्मीदवार अब मेन्स परीक्षा की तैयारी शुरू करेंगे. MPPSC की यह परीक्षा राज्य की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षाओं में शामिल मानी जाती है. हर साल हजारों उम्मीदवार प्रशासनिक अधिकारी बनने के सपने के साथ इसमें हिस्सा लेते हैं.
यह भी पढ़ें: राजस्थान पुलिस SI टेलीकॉम पीईटी की रिजल्ट जारी, यहां डायरेक्ट करें चेक
