एमपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट पहले, इन वेबसाइट्स पर पाएं मार्कशीट

MPBSE 10th Result 2026: मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र कमर कस लें. मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) की तरफ से 10वीं का रिजल्ट पहले जारी हो सकता है. एमपी बोर्ड का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.nic.in पर चेक कर सकेंगे.

MPBSE 10th Result 2026: मध्य प्रदेश बोर्ड हाईस्कूल की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है. इस साल 9.5 लाख से ज्यादा छात्रों ने एमपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा दी है. MPBSE की तरफ से 10वीं की परीक्षाएं 13 फरवरी से 6 मार्च 2026 तक हुई थी. इसके बाद से ही कॉपी चेकिंग की प्रक्रिया शुरू हो गई थी. ऐसे में हाईस्कूल का रिजल्ट इंटर से पहले जारी हो सकता है.

MPBSE 10th Result 2026: इन वेबसाइट्स पर मिलेगा रिजल्ट

  • mpbse.mponline.gov.in
  • mpresults.nic.in
  • mpbse.nic.in

DigiLocker और UMANG App पर करें चेक

एमपी बोर्ड छात्रों को DigiLocker और UMANG के माध्यम से भी रिजल्ट चेक करने का ऑप्शन देता है. अगर आप DigiLocker पर पहले से अकाउंट बना लेते हैं, तो रिजल्ट जारी होते ही अपनी डिजिटल मार्कशीट आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं.

MP Board 10th Result 2026 on Digilocker Registration Here

MP Board 10th Result कैसे करें चेक?

  • रिजल्ट जारी होने के बाद सबसे पहले वेब पेज पर आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर जाना होगा.
  • इसके बाद MP Board 10th Result 2026 टैब पर क्लिक करें.
  • अब लिंक पर क्लिक करने पर, आपको सही विवरण के साथ खाली फील्ड भरने होंगे.
  • सेक्योरिटी कोड फिल करें और फिर सबमिट टैब पर क्लिक करें.
  • स्कोर चेक करें और फिर भविष्य के लिए मार्कशीट पीडीएफ डाउनलोड करें.

कैसा था पिछले साल का रिजल्ट?

पिछले साल एमपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 6 मई 2026 को जारी हुआ था. एमपी बोर्ड 10वीं में 76.42 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए थे. रिजल्ट के साथ ही टॉपर्स की लिस्ट और जिलेवार रिजल्ट भी जारी हुआ था. साल 2025 में नरसिंहपुर जिले से सबसे ज्यादा स्टूडेंट्स पास हुए थे.

यह भी पढ़ें: रोल नंबर से चेक करें एमपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, यहां करें रजिस्ट्रेशन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >