MP Board 12th Result 2026: कल 11 बजे आएगा परिणाम, जानें पिछले साल का रिजल्ट

MP Board 12th Result: एमपी बोर्ड कल यानी कि 15 अप्रैल को 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी करने वाला है. आइए, जानते हैं कि पिछले साल का रिजल्ट कैसा रहा था.

MP Board 12th Result: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) 12वीं का रिजल्ट 15 अप्रैल 2026 को सुबह 11 बजे जारी करेगा. इस बार रिजल्ट पिछले साल के मुकाबले करीब 3 हफ्ते पहले जारी किया जा रहा है. वहीं इस बीच पिछले साल के रिजल्ट को लेकर भी चर्चा चल रही है. आइए, जानते हैं कि पिछले साल का रिजल्ट कैसा था.  

पिछले साल कैसा रहा था MP Board 12वीं रिजल्ट?

  • 2025 में 12वीं का कुल पासिंग प्रतिशत 74.48% रहा था
  • नियमित छात्रों का पास प्रतिशत 77.55%
  • प्राइवेट (स्वाध्यायी) छात्रों का पास प्रतिशत 26.48%

किस स्ट्रीम का रहा बेहतर प्रदर्शन?

  • कॉमर्स: करीब 82% के साथ सबसे बेहतर प्रदर्शन
  • साइंस: लगभग 76% छात्र पास
  • आर्ट्स: करीब 72% रिजल्ट

इन आंकड़ों से साफ है कि पिछले साल कॉमर्स स्ट्रीम ने सबसे अच्छा प्रदर्शन किया था. 

इस बार जल्दी क्यों आ रहा रिजल्ट?

इस साल कॉपियों का मूल्यांकन जल्दी पूरा कर लिया गया है, इसलिए रिजल्ट भी जल्दी जारी किया जा रहा है. स्टूडेंट्स बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट से जाकर रिजल्ट देख सकते हैं. 

इस बार कब आएगा रिजल्ट?

इस बार रिजल्ट 15 अप्रैल को जारी किया जाएगा. एमपी बोर्ड एक ही साथ 10वीं-12वीं का रिजल्ट जारी करने वाला है. स्टूडेंट्स एडमिट कार्ड, रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ जैसी जानकारी के साथ तैयार रहें.

कब और कहां देखें रिजल्ट?

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोर चेक कर सकेंगे-

  • mpbse.mponline.gov.in
  • mpresults.nic.in
  • mpbse.nic.in

कैसे देखें MP Board 10वीं-12वीं रिजल्ट?

  • सबसे पहले गूगल प्लेस स्टोर से MPBSE मोबाइल ऐप डाउनलोड करें.
  • ऐप खोलें और “अपना रिजल्ट जानें” ऑप्शन पर टैप करें.
  • फिर अपना रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर डालें.
  • सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा.

यह भी पढ़ें- MP बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट कल होगा जारी, देखें पिछले 5 सालों का पास प्रतिशत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shambhavi shivani

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >