MP Board 12th Result 2026: एमपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है. ऑफिशियल वेबसाइट- mpbse.mponline.gov.in और mpresults.nic.in पर मार्कशीट चेक करने का लिंक एक्टिव हो गया है. एमपी बोर्ड 12वीं के छात्र रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर से मार्कशीट चेक कर सकते हैं.
MP Board Result 2026 Declared: सीएम मोहन यादव ने की घोषणा
MP Board 12th Result 2026 OUT: प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी हुआ रिजल्ट
मध्य प्रदेश बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रिजल्ट की घोषणा की है. ऑफिशियल वेबसाइट पर रिजल्ट चेक करने का लिंक एक्टिव कर दिया गया है.
MP Board 10th 12th Result 2026 जारी हुआ रिजल्ट का लिंक
MP Board 12th Result 2026 रिजल्ट जारी करने की तैयारी पूरी
एक घंटे में जारी होगा MP Board 12वीं का रिजल्ट
मध्य प्रदेश बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी होने वाला है. वेबसाइट पर मार्कशीट चेक करने का लिंक कुछ ही समय में एक्टिव कर दिया जाएगा. MPBSE 12th का रिजल्ट mpbse.mponline.gov.in और mpresults.nic.in पर चेक कर सकते हैं.
थोड़ी देर में आएगा MP Board 10वीं का रिजल्ट
मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं का रिजल्ट लगभग तैयार कर लिया गया है. आज यानी 15 अप्रैल 2026 को 11 बजे जारी होगा. थोड़ी देर में रिजल्ट जारी होने वाला है. छात्र ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in और mpresults.nic.in पर मार्कशीट चेक कर सकेंगे.
MP Board 12वीं के तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट
मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) की तरफ से इंटर के तीनों स्ट्रीम कॉमर्स, साइंस और आर्ट्स का रिजल्ट एक साथ जारी होगा. एमपी बोर्ड रिजल्ट के साथ-साथ टॉपर्स की लिस्ट भी जारी कर सकता है.
MP Board 12th Result DigiLocker पर कैसे करें चेक?
मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) की तरफ से 12वीं का बोर्ड रिजल्ट DigiLocker पर भी जारी होगा. इसके लिए ऑफिशियल वेबसाइट- digilocker.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा. छात्र नीचे दिए लिंक पर क्लिक करके डायरेक्ट रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं.
MP Board 12th Result 2026 on DigiLocker Registration Here
MPBSE 12th Result Websites: इन वेबसाइट्स पर मिलेगी मार्कशीट
- mpbse.mponline.gov.in
- mpresults.nic.in
- digilocker.gov.in
- mpbse.nic.in
MP Board 12वीं का रिजल्ट आज
MP Board 12th Result 2026 ऐसे कर सकेंगे चेक
- सबसे पहले एमपी बोर्ड की वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in पर जाएं.
- वेबसाइट के होम पेज पर MAIN EXAM RESULT 2026 पर क्लिक करें.
- इसके बाद Check Result के ऑप्शन पर जाएं.
- अगले पेज पर रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर दर्ज करना होगा.
- लॉगिन करते ही स्क्रीन पर रिजल्ट आ जाएगा.
- रिजल्ट चेक करने के बाद डाउनलोड करके रख लें.
कहां-कहां मिलेगा रिजल्ट?
एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट 2026 आधिकारिक वेबसाइटों mpbse.mponline.gov.in और mpresults.nic.in के अलावा DigiLocker पर भी चेक कर सकते हैं. इसके अलावा छात्र एमपीबीएसई मोबाइल ऐप ( MPBSE MOBILE App ) और एमपी मोबाइल ऐप ( MP Mobile App ) पर भी रिजल्ट चेक कर सकेंगे.
यह भी पढ़ें: MP बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट कल होगा जारी, देखें पिछले 5 सालों का पास प्रतिशत
