एमपी बोर्ड 12वीं में झाबुआ जिला अव्वल, देखें जिलेवार रिजल्ट

MP Board 12th District Wise Result 2026: मध्य प्रदेश बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है. छात्र एमपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट आधिकारिक ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.nic.in या mpbse.mponline.gov.in पर चेक कर सकते हैं. एमपी बोर्ड 12वीं में मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले से सबसे ज्यादा छात्र पास हुए हैं.

MP Board 12th District Wise Result 2026: मध्य प्रदेश 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में लगभग 7 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे. MPBSE की ओर से तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट एक साथ जारी किया गया है. मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) की तरफ से 12वीं के रिजल्ट के साथ-साथ टॉपर्स लिस्ट और जिलेवार रिपोर्ट भी जारी हुआ है.

MP Board 12th District Wise Result कैसा रहा?

जिलेवार आंकड़ों के मुताबिक झाबुआ जिले के रेगुलर स्कूलों का पास प्रतिशत 93.23 रहा, जो पूरे मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा है. वहीं प्राइवेट स्कूलों का पास प्रतिशत यहां 41.86 फीसदी दर्ज किया गया. झाबुआ के बाद अनूपपुर और नरसिंगपुर ने शानदार प्रदर्शन किया. इससे साफ है कि इस बार आदिवासी और ग्रामीण जिलों के छात्रों ने बेहतरीन रिजल्ट देकर सबको चौंका दिया है.

जिलारेगुलर स्कूल पास %प्राइवेट स्कूल पास %
झाबुआ93.2341.86
अनूपपुर93.0436.72
नरसिंगपुर92.6259.93
अलीराजपुर91.5936.12
सीधी90.0022.99
मंडला89.4147.56
नीमच87.3635.74
डिंडोरी86.8730.84
बालाघाट86.6739.97
खंडवा86.5728.37
सीहोर86.4726.87
शहडोल85.7545.67
मंदसौर84.8928.90
शाजापुर84.3723.67
रायसेन82.3525.24
नर्मदापुरम81.9129.73
छिंदवाड़ा81.8629.14
उज्जैन81.6031.35
रतलाम81.1429.46
सिवनी81.0531.70

MP Board 12th Result 2026 Details Check Here

इन जिलों ने भी दिखाया दम

झाबुआ के अलावा अनूपपुर, नरसिंगपुर और अलीराजपुर जैसे जिलों का प्रदर्शन भी काफी मजबूत रहा. खास बात यह रही कि कई छोटे और पिछड़े माने जाने वाले जिलों ने बड़े शहरों को पीछे छोड़ दिया. इससे यह संकेत मिलता है कि अब शिक्षा का स्तर सिर्फ बड़े शहरों तक सीमित नहीं रहा. ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों के छात्र भी तेजी से आगे बढ़ रहे हैं.

एमपी बोर्ड 12वीं का यह जिलेवार रिजल्ट (MP Board 12th District Wise Result) बताता है कि इस बार छात्रों ने शानदार मेहनत की है. जिन जिलों का प्रदर्शन कमजोर रहा है, वहां आने वाले वर्षों में सुधार की उम्मीद की जा रही है. छात्रों और अभिभावकों के लिए यह रिपोर्ट काफी अहम है क्योंकि इससे हर जिले की शिक्षा स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: एमपी बोर्ड 12वीं टॉपर्स की लिस्ट, कॉमर्स में खुशी और चांदनी ने किया टॉप

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >