Maharashtra Board SSC Result 2026: महाराष्ट्र बोर्ड SSC रिजल्ट जारी, 92.09 प्रतिशत हुए पास

Maharashtra SSC 10th Result 2026 Out: MSBSHSE ने SSC यानी 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है. कुल 92.09 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए हैं.

Maharashtra SSC 10th Result 2026 Out: महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (MSBSHSE) ने SSC यानी 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है. लाखों स्टूडेंट्स का इंतजार अब खत्म हो गया है. स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट mahresult.nic.in और mahahsscboard.in पर जाकर चेक कर सकते हैं.

92 प्रतिशत से ज्यादा छात्र हुए पास

महाराष्ट्र बोर्ड SSC परीक्षा 2026 में इस बार कुल पास प्रतिशत 92.09% दर्ज किया गया है. वर्ष 2025 में पास प्रतिशत 94.10 प्रतिशत था. कहा जा सकता है कि पिछले साल की तुलना में इस साल पास प्रतिशत में गिरावट आई है.

कैसे चेक करें महाराष्ट्र बोर्ड SSC रिजल्ट?

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in पर जाएं
Maharashtra SSC Result 2026 लिंक पर क्लिक करें
अपना रोल नंबर और मांगी गई जानकारी दर्ज करें
Submit बटन पर क्लिक करें
स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा
मार्कशीट डाउनलोड या प्रिंट कर लें
DigiLocker पर भी मिलेगा रिजल्ट

किन वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं महाराष्ट्र बोर्ड SSC रिजल्ट?

mahresult.nic.in
mahahsscboard.in
results.gov.in

15 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स ने दी थी परीक्षा

इस साल महाराष्ट्र बोर्ड SSC परीक्षा में करीब 15.42 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे. इनमें से 14.20 लाख से ज्यादा छात्रों ने परीक्षा पास की थी. महाराष्ट्र बोर्ड की परीक्षा फरवरी से मार्च महीने में आयोजित की गई थी.

यह भी पढ़ें- तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट एक ही दिन होगा जारी, CBSE मार्कशीट के लिए स्कूल से करें संपर्क

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shambhavi shivani

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >