Karnataka SSLC Supply Result 2024 आज होगा जारी, ऐसे कर पाएंगे चेक

Karnataka SSLC Supply Result 2024: कर्नाटक स्कूल परीक्षा का परिणाम आज घोषित किया जाएगा. इस साल एसएसएलसी (SSLC) परीक्षा में अपने प्रदर्शन को बेहतर बनाने के लिए सप्लीमेंट्री परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार केएसईएबी (KSEAB) की आधिकारिक वेबसाइट kseab.karnataka.gov.in और karresults.nic.in पर अपने अंक देख सकते हैं.

Karnataka SSLC Supply Result 2024: कर्नाटक स्कूल परीक्षा और मूल्यांकन बोर्ड आज 10 जुलाई, 2024 को कर्नाटक एसएसएलसी (SSLC) सप्लाई रिजल्ट 2024 आने वाला है. केएसईएबी (KSEAB) कक्षा 10 परीक्षा 2 के परिणाम आज सुबह 11.30 बजे घोषित किए जाएंगे. पूरक परीक्षा परिणाम लिंक कर्नाटक परिणाम की आधिकारिक वेबसाइट karresults.nic.in पर उपलब्ध होगा.

Karnataka SSLC Supply Result 2024: ऐसे देखें स्टेप

जिन परीक्षार्थियों ने कम्पार्टमेंट परीक्षा दी थी, वे अपना परिणाम ऑनलाइन देख सकते हैं. स्कोरकार्ड तक पहुंचने के लिए वे निम्नलिखित स्टेप्स का पालन कर सकते हैं:

स्टेप 1: आधिकारिक वेबसाइट karresults.nic.in पर जाएं.

स्टेप 2: होमपेज पर उपलब्ध कर्नाटक SSLC परीक्षा 2 परिणाम 2024 लिंक पर क्लिक करें

Karnataka SSLC Supplementary Exam Results 2024 होने वाला है जारी, जानें क्या है मिनिमम क्वालीफाइंग मार्क्स

BSTC Result 2024 कि होने वाली है घोषणा, जानें एक्सेक्टेड कप ऑफ

HPU Result 2024: यूजी, पीजी का रिजल्ट जारी, ऐसे करें डाउनलोड

स्टेप 3: पंजीकरण संख्या और DOB सबमिट करें

स्टेप 4: कर्नाटक SSLC पूरक परिणाम 2024 स्क्रीन पर प्रदर्शित किया जाएगा

स्टेप 5: अंक कार्ड देखें और डाउनलोड करें

स्टेप 6: भविष्य के लिए एक हार्ड कॉपी रखें

रिजल्ट चेक करने के लिए जरूरी जानकारी

छात्रों को अपना रिजल्ट चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट लिंक खोलने के बाद छात्रों को अपनी जन्मतिथि (डीओबी) और रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करना होगा.

जानें कब हुई थी परीक्षा

इस साल, कक्षा 10 की मुख्य परीक्षा का परिणाम 9 मई को घोषित किया गया था. कुल 859967 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनमें से 631204 उम्मीदवार पास हुए. कुल पास प्रतिशत 73.40% रहा. SSLC मुख्य परीक्षा 25 मार्च को शुरू हुई और 6 अप्रैल, 2024 को खत्म हुई. अधिक संबंधित जानकारी के लिए उम्मीदवार KSEAB की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >