Jharkhand Board Result 2026: झारखंड राज्य का मैट्रिक व इंटर कक्षा का रिजल्ट जल्द ही जारी हो सकता है. आंसर कॉपियों को जांचने का काम अपने लास्ट स्टेज में पहुंच चुका है. 10वीं कक्षा और 12वीं क्लास का साइंस और कॉमर्स के ज्यादातर सब्जेक्ट की कॉपी चेकिंग का काम अप्रैल के पहले सप्ताह तक पूरा कर लिया जाएगा. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि रिजल्ट 15-20 अप्रैल के बीच जारी किया जाएगा. वहीं इंटर के आर्ट्स विषय का रिजल्ट 10 मई तक आ सकता है.
इस बार जल्दी जारी होगा रिजल्ट
झारखंड बनने के बाद यह तीसरी बार होगा जब मैट्रिक का रिजल्ट अप्रैल में जारी किया जाएगा. इससे पहले 2015 और 2024 में भी रिजल्ट अप्रैल में आया था. आमतौर पर 10वीं कक्षा का रिजल्ट मई के लास्ट में और 12वीं कक्षा का जून में जारी होता है, लेकिन इस साल परीक्षा और कॉपियों की जांच जल्दी होने की वजह से नतीजे भी पहले जारी किए जाएंगे.
कब हुई थी झारखंड बोर्ड की परीक्षा?
झारखंड 10वीं की बोर्ड परीक्षा 3 फरवरी 2026 से 17 फरवरी 2026 तक आयोजित की गई थी. परीक्षा एक ही शिफ्ट में सुबह 9:45 AM से 1:00 PM के बीच हुई थी. 12वीं कक्षा की परीक्षा 3 फरवरी से 23 फरवरी 2026 तक आयोजित की गई थी. 12वीं की परीक्षा एक ही शिफ्ट हुई थी. परीक्षा का समय दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक था.
झारखंड बोर्ड परीक्षा में कितने स्टूडेंट्स शामिल हुए थे?
इस साल मैट्रिक और इंटर (तीनों स्ट्रीम) को मिलाकर कुल 7.47 लाख छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए. इनमें से 4.23 लाख मैट्रिक और 3.24 लाख इंटर के स्टूडेंट्स थे. मैट्रिक में सबसे ज्यादा परीक्षार्थी गिरिडीह में (40,827) और सबसे कम खूंटी में (6,097) रहे.
जल्दी रिजल्ट आने के फायदे
- आगे की पढ़ाई में समय पर एडमिशन मिल सकेगा
- दूसरे राज्यों के कॉलेजों में दाखिले के ज्यादा मौके मिलेंगे
- कंपार्टमेंट या इम्प्रूवमेंट की तैयारी के लिए ज्यादा समय मिलेगा
- स्क्रूटनी प्रक्रिया जल्दी शुरू हो सकेगी
- अप्रैल-मई में निकलने वाले स्कॉलरशिप और कोर्स फॉर्म का फायदा उठाया जा सकेगा
रिजल्ट के लिए तैयार रखें ये डिटेल्स
झारखंड बोर्ड रिजल्ट देखने के लिए रोल नंबर और स्कूल कोड जैसी डिटेल्स तैयार रखें.
कहां देखें झारखंड बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट?
झारखंड बोर्ड का रिजल्ट Jharkhand Academic Council (JAC) की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया जाता है. ऑफिशियल वेबसाइट का पता है, jac.jharkhand.gov.in
कैसे देखें झारखंड बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट?
- JAC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं
- होमपेज पर “JAC 10th Result 2026” या “JAC 12th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें
- अपना रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करें
- सबमिट बटन पर क्लिक करें
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा
- भविष्य के लिए रिजल्ट का प्रिंटआउट या स्क्रीनशॉट सेव कर लें
यह भी पढ़ें- CBSE New Rule: अब छात्रों को पढ़नी होंगी 3 भाषाएं, सिलेबस में बड़ा बदलाव
