JEE मेन में 26 स्टूडेंट्स को 100 परसेंटाइल, देखें कट ऑफ लिस्ट

JEE Main Session 2: जेईई मेन सेशन 2 का रिजल्ट इस बार सिर्फ स्कोर ही नहीं, बल्कि टॉपर्स और कटऑफ को लेकर भी काफी चर्चा में है. देशभर के 26 छात्रों ने 100 पर्सेंटाइल हासिल कर टॉपर्स (JEE Main Toppers 2026) की लिस्ट में जगह बनाई है.

JEE Main Session 2: जेईई मेन का सेशन 2 रिजल्ट अब ऑफिशियली जारी हो चुका है. NTA इसे अपनी वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर अपलोड कर दिया है. जिन छात्रों ने अप्रैल सेशन की परीक्षा दी थी, वे अब आसानी से अपना स्कोरकार्ड ऑनलाइन देख और डाउनलोड कर सकते हैं.

इस बार भी रिजल्ट नॉर्मलाइजेशन प्रोसेस (JEE Main Normalization Process) के आधार पर तैयार किया गया है. क्योंकि परीक्षा कई शिफ्ट्स में होती है, इसलिए सभी को बराबर मौका देने के लिए ये तरीका अपनाया जाता है. स्कोरकार्ड में पर्सेंटाइल, ऑल इंडिया रैंक और क्वालिफाई स्टेटस साफ तौर पर दिया गया है. कट ऑफ लिस्ट नीचे देख सकते हैं.

JEE Main Session 2 कट ऑफ लिस्ट

जनरल कैटेगरी के लिए कटऑफ 93.41 पर्सेंटाइल के आसपास रखा गया है. ईडब्ल्यूएस कैंडिडेट्स के लिए ये करीब 82.41 तक जाता है. ओबीसी के लिए कटऑफ लगभग 80.92 है.

कैटेगरीअधिकतम NTA स्कोरन्यूनतम NTA स्कोर
UR (General)100.000000093.4123549
EWS93.410517282.4164528
OBC93.410517280.9232583
SC93.410517263.9172792
ST93.404174852.0174712

एससी और एसटी कैटेगरी के छात्रों के लिए कटऑफ क्रमशः करीब 63.91 और 52.01 पर्सेंटाइल तय किया गया है. जो छात्र इस कटऑफ को पार कर लेते हैं, वे अब JEE Advanced में बैठने के योग्य हो जाएंगे.

JEE Main Session 2 Result 2026 Check Here

JEE Main Session 2 टॉपर्स लिस्ट

S. No.स्टूडेंट का नामराज्य / क्षेत्र
1आरुष सिंघलचंडीगढ़
2जोन्नाला रोशन मनिदीप रेड्डीआंध्र प्रदेश
3नरेंद्रबाबू गरी महितआंध्र प्रदेश
4थुंगा दुर्गा सुप्रभाथआंध्र प्रदेश
5पसला मोहितआंध्र प्रदेश
6बिज्जम वेंकट चंद्र शेखर रेड्डीआंध्र प्रदेश
7श्रेयस मिश्रादिल्ली (NCT)
8आदित्य गुप्तादिल्ली (NCT)
9अथर्व पंजाबीदिल्ली (NCT)
10मन्था शिव कामेशतेलंगाना
11दोरनाला भवितेश रेड्डीतेलंगाना
12साई रित्विक रेड्डी वेंकटरेड्डी वल्लातेलंगाना
13विवान शरद महिस्वरीतेलंगाना
14ऋषि प्रेमनाथतेलंगाना
15सिद्धार्थ श्रीकांत आठलेमहाराष्ट्र
16माधव विरडियामहाराष्ट्र
17कबीर छिल्लरराजस्थान
18चिरांजीब करराजस्थान
19अर्णव गौतमराजस्थान
20यशवर्धनराजस्थान
21अर्णव गांधीहरियाणा
22अनय जैनहरियाणा
23शुभम कुमारबिहार
24थम्मीना गिरीशतमिलनाडु
25भावेश पात्राओडिशा
26पुरोहित निमयगुजरात

इस बार सेशन 2 में कई राज्यों के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है. चंडीगढ़ से आरुष सिंघल, दिल्ली से श्रेयस मिश्रा, आदित्य गुप्ता और अथर्व पंजाबी जैसे नाम टॉपर्स की लिस्ट में शामिल हैं. कुल मिलाकर देशभर के 26 छात्रों ने परफेक्ट स्कोर हासिल किया है, जो बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है.

यह भी पढ़ें: JEE Main के बाद कैसे मिलेगी IIT बॉम्बे में एंट्री? जानें कटऑफ और एडमिशन प्रोसेस

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >