JEE Main 2026 Answer Key: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जेईई मेन परीक्षा सेशन 2 की आंसर की जारी कर दी है. परीक्षा में शामिल हुए कैंडिडेट्स अब ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपनी आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड कर सकते हैं.
NTA Notice: यहां देखें नोटिस
JEE Main 2026: कैसे करें डाउनलोड?
कैंडिडेट्स आंसर-की डाउनलोड करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-
- सबसे पहले ऑफिशियल jeemain.nta.nic.in वेबसाइट पर जाएं.
- JEE Main 2026 Session 2 Answer Key लिंक पर क्लिक करें.
- एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड/डेट ऑफ बर्थ डालें.
- लॉगिन करते ही आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट स्क्रीन पर दिखेगी.
रिस्पॉन्स शीट भी उपलब्ध
आंसर-की के साथ ही NTA ने उम्मीदवारों की रिस्पॉन्स शीट भी जारी की है. इसमें परीक्षा के दौरान दिए गए उत्तर दर्ज होते हैं. छात्र इसे आंसर-की से मिलाकर अपने स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं.
आपत्ति दर्ज करने का मौका
यह प्रोविजनल आंसर-की है. अगर किसी उम्मीदवार को किसी उत्तर पर आपत्ति है, तो वह निर्धारित समय के भीतर उसे चुनौती दे सकता है. इसके लिए प्रति प्रश्न शुल्क देना होगा. NTA आपत्तियों की जांच के बाद फाइनल आंसर-की जारी करेगा.
ऐसे करें स्कोर का अनुमान
- सही आंसर: +4 अंक
- गलत आंसर: -1 अंक
- बिना आंसर: 0 अंक
इस आधार पर छात्र अपने संभावित स्कोर का आकलन कर सकते हैं.
जल्द आएगा रिजल्ट
आंसर-की जारी होने के बाद अब छात्रों को रिजल्ट का इंतजार है. उम्मीद है कि JEE Main 2026 सेशन 2 का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जाएगा. किसी भी जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट से जुड़े रहें.
यह भी पढ़ें- कितनी रैंक पर मिलेगी IIT रुड़की में एडमिशन? जानें प्लेसमेंट की पूरी डिटेल
