कितनी रैंक पर मिलेगी IIT रुड़की में एडमिशन? जानें प्लेसमेंट की पूरी डिटेल

Best College Admission: आईआईटी रुड़की इंजीनियरिंग, साइंस, मैनेजमेंट और रिसर्च जैसे सेक्टर की पढ़ाई के लिए फेमस है. यहां कई टॉप कंपनियां स्टूडेंट्स को प्लेसमेंट ऑफर देने के लिए आती है. जानें IIT रुड़की में बीटेक कोर्स में एडमिशन कैसे मिलती है.

Best College Admission Episode 12: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT),रुड़की भारत के सबसे पुराने और पॉपुलर टेक्निकल इंस्टीट्यूट में से एक है. अगर आपका सपना देश के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ने का है, तो IIT रुड़की एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. NIRF रैंकिंग 2025 में आईआईटी रुड़की को इंजीनियरिंग की कैटेगरी में 6th रैंक मिला है. यहां देश-विदेश से स्टूडेंट्स पढ़ाई करने आते हैं. आइए बेस्ट कॉलेज एडमिशन (Best College Admission) सीरिज के एपिसोड 12 में हम IIT रुड़की में एडमिशन प्रोसेस को जानेंगे और साथ ही यहां के प्लेसमेंट रिकॉर्ड के बारे में भी जानेंगे. 

कोर्स स्ट्रक्चर

IIT Roorkee में केवल इंजीनियरिंग ही नहीं, बल्कि आर्किटेक्चर, मैनेजमेंट और साइंस के कई कोर्स कराए जाते हैं. हर कोर्स में एंट्री का रास्ता अलग है:

  • BTech (बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी)
  • BArch (बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर)
  • MTech/MSc
  • MBA

एडमिशन प्रोसेस 

IIT रुड़की (Best College Admission) में बीटेक कोर्स में एडमिशन लेने के लिए स्टूडेंट्स को JEE Advanced एग्जाम पास करना पड़ता है. जेईई एडवांस में मिले स्कोर के आधार पर JoSAA काउंसलिंग के जरिए सीट अलॉट की जाती है. वहीं GATE स्कोर के बेसिस पर MTech में एडमिशन दिया जाता है. 

Best College Admission: IIT रुड़की अनुमानित कटऑफ

ब्रांच का नाम (BTech)फर्स्ट राउंड लास्ट राउंड 
कंप्यूटर साइंस (CSE)275592
डेटा साइंस एंड AI564845
इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (ECE)10481486
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग12542091
मैकेनिकल इंजीनियरिंग 21553897
केमिकल इंजीनियरिंग 34284816
इंजीनियरिंग फिजिक्स26334544
सिविल इंजीनियरिंग 52476870
मेटलर्जिकल एंड मैटेरियल्स इंजीनियरिंग62807341
बायोसाइंसेज एंड बायोइंजीनियरिंग7528159
आर्किटेक्चर (BArch)1284217665

प्लेसमेंट डिटेल्स 

आईआईटी रुड़की का प्लेसमेंट रिकॉर्ड काफी अच्छा है. Deloitte, Accenture, Cognizant, Adani, Indian Oil और Vedanta जैसी टॉप कंपनीज प्लेसमेंट ऑफर देने के लिए आती है. 2025 में स्टूडेंट्स का हाईएस्ट पैकेज लगभग 24 लाख रूपये प्रतिवर्ष देखा गया है. 

यह भी पढ़ें: केमिकल और फार्मा में करियर का सपना? जानें ICT मुंबई एडमिशन और कटऑफ की पूरी डिटेल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >