BHU में कैसे पाएं एडमिशन, जानें कटऑफ और प्लेसमेंट डिटेल्स

Best College Admission: बीएचयू में UG और PG में एडमिशन लेने के लिए स्टूडेंट्स को CUET एग्जाम पास करना पड़ता है. इस यूनिवर्सिटी को इंजीनियरिंग के कैटेगरी में NIRF रैंकिंग 2025 में 10वां रैंक मिला है. जानिए BHU में एडमिशन लेने के क्या प्रोसेस है.

Best College Admission Episode 10: अगर आप एक अच्छी और पॉपुलर यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करने का सपना देख रहे हैं, तो बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी (BHU) आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. यह यूनिवर्सिटी न सिर्फ अपनी पढ़ाई की क्वालिटी के लिए जानी जाती है, बल्कि यहां का कैंपस और माहौल भी छात्रों को आगे बढ़ने का शानदार मौका देती है.

हर साल हजारों स्टूडेंट्स BHU में एडमिशन लेने का सपना देखते हैं, लेकिन सही जानकारी न होने के कारण कई स्टूडेंट्स कन्फ्यूज हो जाते है. ऐसे में आइए बेस्ट कॉलेज एडमिशन (Best College Admission) सीरिज के एपिसोड 10 में BHU में एडमिशन प्रोसेस को जानेंगे. साथ ही यहां के प्लेसमेंट रिकॉर्ड के बारे में भी जानेंगे. 

BHU NIRF रैंकिंग 2025 

NIRF रैंकिंग 2025 में बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी (Best College Admission) को इंजीनियरिंग कैटेगरी में 10वां रैंक मिला है. वहीं बेस्ट यूनिवर्सिटी के कैटेगरी में 6वां रैंक हासिल है. 

कटऑफ स्कोर 

कोर्स का नामअनुमानित कट-ऑफ (सामान्य वर्ग)
बीएससी (ऑनर्स) एग्रीकल्चर96% – 98%
बीए एलएलबी (ऑनर्स)95% – 97%
बीकॉम (ऑनर्स)92% – 96%
बीएससी (ऑनर्स) बायोलॉजी 92% – 96%
बीएससी (ऑनर्स) मैथ्स 90% – 95%
बीए (ऑनर्स) सोशल साइंस 85% – 92%
बीए (ऑनर्स) आर्ट्स 80% – 88%
बीएड 85% – 90%
BVoc (Vocational Courses)70% – 80%
  Shastri (ऑनर्स)50% – 60%

प्लेसमेंट डिटेल्स 

2023 में BHU के एमबीए और एमबीए- इंटरनेशनल बिजनेस ब्रांच के स्टूडेंट्स का हाईएस्ट पैकेज 38 लाख रुपये का देखा गया है. वहीं MBA-Agribusiness ब्रांच का हाईएस्ट पैकेज 15 लाख रुपये रहा है. टॉप कंपनी जैसे Wipro, Infosys, Deloitte, Amazon और Accenture यहां स्टूडेंट्स को प्लेसमेंट ऑफर देने के लिए आती है. 

BHU Placement Report 2021-2023 Check Here

Best College Admission: एडमिशन प्रोसेस 

BHU में UG कोर्सेज (जैसे BA, BSc, BCom, LLB) के लिए आपको CUET-UG की परीक्षा देनी होगी जो NTA (नेशनल टेस्टिंग एजेंसी) कंडक्ट करती है. वहीं PG कोर्सेज (जैसे MA, MSc, MCom) के लिए CUET-PG की परीक्षा पास करनी जरूरी है. 

  • सबसे पहले NTA की ऑफिशियल वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करें. 
  • उसके बाद सब्जेक्ट का सिलेक्शन करें. 
  • फिर CUET का रिजल्ट आने के बाद BHU की ऑफिशियल वेबसाइट bhu.ac.in पर जाकर काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन करें. 
  • लास्ट में आपके स्कोर और चॉइस के हिसाब से सीट अलॉट की जाती है. 

यह भी पढ़ें: दिल्ली के इस कॉलेज के आगे IIT भी फेल! 85 लाख का शानदार प्लेसमेंट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >