केमिकल और फार्मा में करियर का सपना? जानें ICT मुंबई एडमिशन और कटऑफ की पूरी डिटेल

Best College Admission: ICT मुंबई अपने एजुकेशन, प्लेसमेंट और बेहतर इंडस्ट्री के लिए जाना जाता है. अगर आपको केमिकल और फार्मा सेक्टर में बेहतर करियर बनाना है, तो यह इंस्टीट्यूट आपके लिए सही हो सकता है. ICT मुंबई में एडमिशन के लिए स्टूडेंट को MHT CET या JEE Main एग्जाम पास करना पड़ता है.

Best College Admission Episode 11: अगर आप केमिकल, टेक्नोलॉजी या फार्मा जैसे फील्ड में करियर बनाना चाहते हैं, तो इंस्टीट्यूट ऑफ केमिकल टेक्नोलॉजी (ICT Mumbai) एक बेहतरीन ऑप्शन है. यह भारत के टॉप इंस्टीट्यूट में गिना जाता है. ICT मुंबई, जिसे पहले UDCT (यूनिवर्सिटी डिपार्टमेंट ऑफ केमिकल टेक्नोलॉजी) के नाम से जाना जाता था.

NIRF रैंकिंग 2025 में ICT मुंबई को फार्मेसी की कैटेगरी में 6 रैंक मिला है. इस इंस्टीट्यूट की खास बात यह है कि इसका फोकस केमिकल और टेक्नोलॉजी से जुड़े कोर्स पर होता है. आइए बेस्ट कॉलेज एडमिशन (Best College Admission) सीरिज के एपिसोड 11 में ICT मुंबई के एडमिशन प्रोसेस को जानते हैं. 

Best College Admission: ICT मुंबई कोर्स डिटेल्स

ICT मुंबई में कई तरह के कोर्स उपलब्ध हैं, जैसे:

  • BTech (केमिकल इंजीनियरिंग, फूड टेक्नोलॉजी, पॉलीमर इंजीनियरिंग) 
  • BPharma
  • MTech 
  • MPharma
  • PhD प्रोग्राम

योग्यता (Eligibility Criteria) 

  • स्टूडेंट 12वीं पास (फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स या बायोलॉजी के साथ) होने चाहिए. 
  • कम से कम 50-60% मार्क्स होना जरूरी है. 
  • साथ ही एंट्रेस एग्जाम में अच्छा स्कोर करना. 

एडमिशन प्रोसेस

ICT मुंबई (Best College Admission)में हर कोर्स के लिए एडमिशन का तरीका थोड़ा अलग होता है. यहां बीटेक और बी-फार्मा में एडमिशन लेने के लिए कैंडिडेट्स को JEE Main एग्जाम पास करना पड़ता है. अगर आप महाराष्ट्र के रहने वाले हैं (Maharashtra State Candidate), तो आपको यह MHT CET एग्जाम देना होगा. यहां की 70% सीटें इसी के जरिए भरी जाती हैं. एमटेक और PG कोर्स में एडमिशन के लिए GATE के स्कोर मान्य है. कुछ कोर्स के लिए GPAT परीक्षा भी जरूरी होता है. 

अनुमानित MHT CET Cut-off (जनरल कैटेगरी)

कोर्स (BTech / BChem)फर्स्ट राउंड (Percentile)लास्ट राउंड (Percentile)
Pharmaceuticals Chemistry and Technology99.7399.65
Food Engineering99.5399.29
Chemical Engineering99.4799.39
Polymer and Surface Engineering99.0298.56
Oleo Chemicals and Surfactants98.5898.49
Surface Coating Technology98.2797.77
Dyestuff and Intermediates98.3797.55
Fibers and Textiles Processing96.9496.96

प्लेसमेंट स्ट्रक्चर

ICT मुंबई में खासकर केमिकल इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी और फार्मेसी ब्रांच में सबसे ज्यादा प्लेसमेंट रेट देखने को मिलते हैं. टॉप कंपनी जैसे Reliance Industries, BASF, Indian Oil, BPCL, Cipla, Sun Pharma और Hindustan Unilever यहां स्टूडेंट को प्लेसमेंट ऑफर देने के लिए आती है. ICT मुंबई में स्टूडेंट के लिए ट्रेनिंग कंडक्ट करवाई जाती है. साथ ही इंडस्ट्री वर्कशॉप भी रखा जाता है. प्लेसमेंट रिलेटेड डिटेल्स जानने के लिए स्टूडेंट कॉलेज की ऑफिशियल वेबसाइट ictmumbai.edu.in चेक कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: BHU में कैसे पाएं एडमिशन, जानें कटऑफ और प्लेसमेंट डिटेल्स

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >