JEE Advanced 2026 Result Out: जेईई एडवांस रिजल्ट जारी, यहां मिलेगा डायरेक्ट लिंक

JEE Advanced Result 2026 Out: JEE Advanced देश की सबसे कठिन इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं में से एक मानी जाती है. आज इस परीक्षा का रिजल्ट जारी किया गया. इसे ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in पर देख सकते हैं.

JEE Advanced Result 2026: देशभर के लाखों छात्रों का इंतजार खत्म हो चुका है. IIT Roorkee ने JEE Advanced 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है. परीक्षा में शामिल हुए कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड, ऑल इंडिया रैंक (AIR) और क्वालिफाइंग स्टेटस चेक कर सकेंगे. रिजल्ट बीते रोज देर रात जारी किया गया.

JEE Advanced देश की सबसे कठिन इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं में से एक मानी जाती है. इसी परीक्षा के आधार पर देश के 23 IITs में बीटेक और अन्य अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम्स में एडमिशन दिया जाता है. इस साल परीक्षा का आयोजन 17 मई को IIT Roorkee ने किया था.

ऑफिशियल वेबसाइट का स्क्रीनशॉट

IIT Roorkee ने जेईई एडवांस रिजल्ट का लिंक अपने ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया है. यहां देखें डायरेक्ट लिंक- Link. इस बार करीब 1.8 लाख स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 56,880 कैंडिडेट्स ने सफलता हासिल की है.

देखें टॉपर्स लिस्ट

क (Rank)नाम (Name)प्राप्त अंक (Marks)
1शुभम कुमार (Shubham Kumar)330/360
2कबीर छिल्लर (Kabeer Chhillar)329/360
3जतिन चाहर (Jatin Chahar)319/360

कैसे चेक करें JEE Advanced 2026 Result?

कैंडिडेट्स नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं-

  • ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं.
  • JEE Advanced 2026 Result लिंक पर क्लिक करें.
  • रोल नंबर, डेट ऑफ बर्थ और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डालें.
  • Submit बटन पर क्लिक करें.
  • स्क्रीन पर स्कोरकार्ड और AIR दिखाई देगी.
  • फ्यूचर के इसे डाउनलोड कर लें.

स्कोरकार्ड में क्या-क्या होगा?

रिजल्ट के साथ उम्मीदवारों के फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स के सब्जेक्ट के मार्क्स, टोटल मार्क्स, ऑल इंडिया रैंक (AIR), कैटेगरी रैंक और क्वालिफाइंग स्टेटस मिलेगा. इसके साथ ही फाइनल आंसर-की और कटऑफ भी जारी की जाएगी.

रिजल्ट के बाद क्या होगा?

JEE Advanced क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवार JoSAA काउंसलिंग में हिस्सा ले सकेंगे. इसी प्रक्रिया के जरिए IITs, NITs, IIITs और अन्य सरकारी टेक्निकल इंस्टीट्यूट में सीट आवंटन किया जाएगा. वहीं BArch कोर्स में एडमिशन लेने के इच्छुक छात्रों के लिए AAT (Architecture Aptitude Test) रजिस्ट्रेशन भी रिजल्ट के बाद शुरू होगा.

यह भी पढ़ें- JEE Advanced के बाद IIT Hyderabad में लेना चाहते हैं एडमिशन? जानिए कोर्स डिटेल और एडमिशन प्रोसेस 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shambhavi shivani

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >