JEE Advanced Result 2026: देशभर के लाखों इंजीनियरिंग अभ्यर्थियों का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है. जेईई एडवांस परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही जारी होने वाला है. रिजल्ट 1 जून 2026 को सुबह 10 बजे जारी किया जाएगा. परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे.
रिजल्ट के साथ और क्या-क्या जारी होगा?
रिजल्ट के साथ ही मार्क्स, कटऑफ और AIR रैंक भी जारी की जाएगी. ऐसे कैंडिडेट्स जो तय कटऑफ पर खरे उतरेंगे, वे JoSAA काउंसलिंग के माध्यम से IIT में एडमिशन ले सकेंगे.
कैसे डाउनलोड करें JEE Advanced 2026 रिजल्ट?
- JEE Advanced की ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं.
- होमपेज पर दिए गए JEE Advanced 2026 Result लिंक पर क्लिक करें.
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डालें.
- Submit बटन पर क्लिक करें.
- स्क्रीन पर आपका रिजल्ट और स्कोरकार्ड दिखाई देगा.
- फ्यूचर के उपयोग के लिए स्कोरकार्ड डाउनलोड कर लें और उसका प्रिंटआउट सेव कर लें.
स्कोरकार्ड में क्या-क्या जानकारी होगी?
JEE Advanced 2026 स्कोरकार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, सब्जेक्ट वाइज मार्क्स (फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स), टोटल मार्क्स, ऑल इंडिया रैंक (AIR), कैटेगरी रैंक और क्वालिफाइंग स्टेटस जैसी जानकारी दर्ज होंगी.
JoSAA काउंसलिंग की होगी शुरुआत
रिजल्ट जारी होने के बाद सफल उम्मीदवारों को JoSAA काउंसलिंग प्रक्रिया में हिस्सा लेना होगा. इसी प्रक्रिया के माध्यम से IITs, NITs, IIITs और अन्य सरकारी टेक्निकल संस्थानों में सीट आवंटन किया जाएगा.
यह भी पढ़ें- BTech CSE को टक्कर दे रही Robotics Engineering, जानिए क्यों बढ़ रहा इसका क्रेज
