JEE Advanced 2026: सबसे ज्यादा टॉपर देने में IIT Bombay Zone दूसरे नंबर पर, देखें लिस्ट

JEE Advanced 2026: IIT Bombay Zone के छात्रों ने टॉप 10 की लिस्ट में जगह बनाई है. टॉप 10 में 2 छात्र इस जोन से हैं.

JEE Advanced 2026: जेईई एडवांस 2026 का रिजल्ट जारी होने के बाद से IIT Delhi Zone की काफी चर्चा है. इस जोन के स्टूडेंट्स का प्रदर्शन सबसे शानदार है. वहीं IIT Bombay Zone भी पीछे नहीं रहा. इस बार 56,880 करीब स्टूडेंट्स ने बाजी मारी है. IIT Roorkee ने रिजल्ट के साथ-साथ कैटेगरी वाइज डिटेल भी जारी की है.

बॉम्बे जोन रहा अव्वल

जारी डिटेल के अनुसार, IIT Bombay Zone के छात्रों ने टॉप 10 की लिस्ट में जगह बनाई है. टॉप 10 में 2 छात्र इस जोन से हैं. बी जयकृष्णा श्रीनिवास ने GEN-EWS श्रेणी में पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि दूसरे नंबर पर कनिष्का जैन हैं. इससे बॉम्बे जोन ने यह साबित किया कि वह भी देश के सबसे मजबूत JEE जोन में शामिल है.

IIT Bombay Zone Wise Result: यहां देखें लिस्ट

IIT Zoneउम्मीदवार का नामCRL (Common Rank List)
IIT BombayB Jayakrishna Srinivas6
IIT BombayKanishk Jain8
IIT BombayAryan Ragupathy12
IIT BombayManu Parameshwaran13
IIT BombayAditya Pavankumar Thakur22

टॉप रैंक में दिखा इन जोन का दबदबा

JEE Advanced 2026 के आंकड़े बताते हैं कि IIT Delhi Zone से सबसे ज्यादा टॉप रैंक हासिल करने वाले स्टूडेंट्स रहे. IIT Bombay Zone दूसरे नंबर पर है. इसके अलावा IIT Kanpur, IIT Madras और IIT Roorkee जोन के छात्रों ने भी टॉप 10 की लिस्ट में शामिल हैं.

रैंकIIT Zoneटॉप कैटेगरी की संख्या
1IIT Delhi Zone4
2IIT Bombay Zone2
3IIT Kanpur Zone1
3IIT Madras Zone1
3IIT Roorkee Zone1

56,880 छात्रों ने किया क्वालिफाई

इस वर्ष JEE Advanced 2026 में कुल 56,880 उम्मीदवारों ने सफलता हासिल की है. अब ये छात्र JoSAA काउंसलिंग के जरिए देश के 23 IITs समेत अन्य प्रमुख टेक्नीकल संस्थानों में एडमिशन की प्रक्रिया में हिस्सा लेंगे.

यह भी पढ़ें- जेईई रिजल्ट में IIT Delhi Zone का जलवा, यहां से निकले AIR 1 से लेकर फीमेल टॉपर तक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >