HPBOSE 10th Result 2026 Out: हिमाचल बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट हुआ जारी, इन स्टेप्स की मदद से करें चेक

HPBOSE 10th Result 2026 Out: HPBOSE ने 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. कांगड़ा की छात्रा अनमोल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेशभर में टॉप किया है. अनमोल ने कुल 700 में से 699 अंक प्राप्त किए हैं.

HPBOSE 10th Result 2026 Out: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) ने 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. बोर्ड ने धर्मशाला स्थित अपने मुख्यालय से प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए परिणाम जारी किया है. कांगड़ा की छात्रा अनमोल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेशभर में टॉप किया है. अनमोल ने कुल 700 में से 699 अंक प्राप्त किए हैं. 

कहां मिलेगा रिजल्ट?

  • HPBOSE के ऑफिशियल वेबसाइट
  • DigiLocker
  • SMS Service

कैसे चेक करें HPBOSE 10th Result 2026?

  • HPBOSE की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाएं
  • होमपेज पर HPBOSE 10th Result 2026 लिंक पर क्लिक करें
  • रोल नंबर दर्ज करें
  • Submit बटन दबाएं
  • स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा
  • स्कोरकार्ड डाउनलोड या प्रिंट कर लें

कब हुई थी HPBOSE 10वीं कक्षा की परीक्षा?

हिमाचल प्रदेश बोर्ड (HPBOSE) की 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं 2026 में 3 मार्च से 28 मार्च 2026 तक आयोजित की गई थीं. परीक्षाएं पेन-एंड-पेपर मोड में सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे के बीच हुई थीं.

हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं परीक्षा में कितने छात्र शामिल हुए हैं?

हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं परीक्षा में 93,564 छात्र-छात्राएं शामिल हुए हैं. वहीं अब इन सभी स्टूडेंट्स को रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है. रिजल्ट देखने के लिए स्टूडेंट्स HPBOSE की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाएं.

हिमाचल बोर्ड देता है रिचेकिंग का मौका

रिजल्ट जारी होने के बाद अगर आप इससे खुश नहीं है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. हिमाचल बोर्ड रिचेकिंग का मौका देता है.

यह भी पढ़ें- जानिए कब आएगा CBSE 12वीं का रिजल्ट, यहां मिलेगा डायरेक्ट लिंक 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shambhavi shivani

शाम्भवी शिवानी पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया के साथ जुड़ी हुई हैं. उन्होंने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्था के साथ काम किया है. अभी प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ जुड़कर एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शाम्भवी यहां एग्जाम, नौकरी, सक्सेस स्टोरी की खबरें देखती हैं. इसके अलावा वे सिनेमा और साहित्य में भी रुचि रखती हैं.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >