CISCE ICSE ISC Result 2026: ICSE 10वीं और ISC 12वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म होने वाला है. Council for the Indian School Certificate Examinations यानी CISCE ने रिजल्ट जारी करने की तारीख घोषित कर दी है. बोर्ड के अनुसार 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 30 अप्रैल 2026 को सुबह 11 बजे जारी किया जाएगा.
ICSE 10वीं और ISC 12वीं बोर्ड के छात्र अपना रिजल्ट CISCE की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org और results.cisce.org पर जाकर चेक कर सकेंगे. इसके अलावा DigiLocker और UMANG App के जरिए भी मार्कशीट देखी जा सकती है.
ऐसे चेक करें ICSE ISC Result 2026
- सबसे पहले छात्र cisce.org या results.cisce.org वेबसाइट पर जाएं.
- होमपेज पर ICSE Result 2026 या ISC Result 2026 लिंक पर क्लिक करें.
- अब अपनी Unique ID, Index Number और Captcha Code दर्ज करें.
- इसके बाद Submit बटन पर क्लिक करें.
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा.
- मार्कशीट को डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट निकाल लें.
- छात्र DigiLocker और UMANG App के जरिए भी अपनी डिजिटल मार्कशीट देख सकते हैं.
CISCE ने जारी किया नोटिस
पिछले साल कैसा रहा था रिजल्ट?
ICSE बोर्ड का पास प्रतिशत हर साल काफी अच्छा रहता है. साल 2025 में ICSE Class 10 का कुल पास प्रतिशत 99.09 प्रतिशत रहा था. इससे पहले 2024 में यह 99.47 प्रतिशत था.
2025 में कुल 2,52,557 छात्रों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 2,50,249 छात्र पास हुए थे. इससे साफ है कि ICSE बोर्ड का रिजल्ट हमेशा मजबूत प्रदर्शन दिखाता है. इस बार भी छात्रों को अच्छे रिजल्ट की उम्मीद है.
यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ 10वीं-12वीं बोर्ड रिजल्ट हुआ जारी, यहां करें सबसे पहले चेक
