CBSE Board Result 2026: CBSE बोर्ड 12वीं के स्टूडेंट्स का इंतजार अब खत्म होने वाला है. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) जल्द ही 2026 के बोर्ड रिजल्ट जारी करने जा रहा है. रिजल्ट कब जारी होगा और इसे कहां और कैसे देखें, ये जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर.
2026 में CBSE कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी से 10 अप्रैल 2026 तक आयोजित की गई थीं. परीक्षा एक ही शिफ्ट में आयोजित की गई थीं. इस परीक्षा में करीब 18.5 लाख से अधिक स्टूडेंट्स शामिल हुए थे, जिसमें से 10.2 लाख लड़के और 8.3 लाख लड़कियां थीं.
कब जारी होगा CBSE Board 12th रिजल्ट?
सीबीएसई बोर्ड 12वीं कक्षा का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जाएगा. इस बार सभी बोर्ड ने रिजल्ट समय से पहले जारी किया है. ऐसे में उम्मीद है कि CBSE Board भी 12वीं का रिजल्ट मई के पहले सप्ताह तक जारी कर सकता है.
कैसे चेक करें CBSE Board 12th Result?
- CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in / results.cbse.nic.in पर जाएं
- “CBSE 12th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें
- अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड ID दर्ज करें
- सबमिट करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा
- इसे डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें
DigiLocker पर कैसे चेक करें CBSE Board 12th रिजल्ट?
- मोबाइल नंबर से लॉगिन करें
- “CBSE Result 2026” लिंक पर क्लिक करें
- रोल नंबर, स्कूल नंबर आदि दर्ज करें
- स्क्रीन पर रिजल्ट दिख जाएगा, डाउनलोड कर लें
UMANG ऐप के जरिए कैसे चेक करें CBSE Board 12th रिजल्ट?
- UMANG ऐप डाउनलोड/ओपन करें
लॉगिन करें - CBSE सेक्शन में जाएं
- CBSE Class 12 Result 2026 चुनें
- रोल नंबर दर्ज करें
- रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा
यह भी पढ़ें- परीक्षा में आए नंबर से नहीं हैं खुश? स्क्रूटनी के लिए आज ही करें अप्लाई, UP Board ने दिया मौका
