CBSE Board 12th Result 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) जल्द ही 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर सकता है. CBSE 12वीं कक्षा की परीक्षा में इस बार करीब 18.5 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे. ऐसे में अब सभी को रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है. रिजल्ट जारी होने के बाद रिजल्ट देखने की होड़ की वजह से कई बार वेबसाइट पर लोड बढ़ जाता है और वेबसाइट क्रैश हो जाती है. ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताएंगे, जिनकी मदद से आप रिजल्ट देख पाएंगे.
वेबसाइट काम न करे तो कैसे देखें रिजल्ट?
वेबसाइट क्रैश करने पर भी आप अपना CBSE Board 12th का रिजल्ट चेक कर सकते हैं-
- DigiLocker से देखें 12वीं बोर्ड रिजल्ट
सबसे पहले DigiLocker ऐप डाउनलोड करें या वेबसाइट पर जाएं
मोबाइल नंबर/आधार से रजिस्ट्रेशन या लॉगिन करें
Education सेक्शन में जाएं
CBSE चुनें
Class 12 Marksheet/Result 2026 पर क्लिक करें
अपना Roll Number, School Number या Year दर्ज करें
सबमिट करते ही आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी
- UMANG ऐप से देखें 12वीं बोर्ड रिजल्ट
सबसे पहले Google Play Store या App Store से UMANG ऐप डाउनलोड करें
ऐप खोलकर अपना रजिस्ट्रेशन/लॉगिन करें
होमपेज पर CBSE या Education सेक्शन में जाएं
CBSE Class 12 Result 2026 लिंक पर क्लिक करें
अपना Roll Number, School Number और Admit Card ID दर्ज करें
Submit करते ही स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखा
- SMS से देखें 12वीं बोर्ड रिजल्ट
इंटरनेट न होने पर SMS या कॉल के जरिए भी रिजल्ट देखा जा सकता है. यह विकल्प खासतौर पर कम इंटरनेट वाले क्षेत्रों में मददगार है.
अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाएं
नया SMS टाइप करें:
CBSE12
इस मैसेज को CBSE द्वारा बताए गए नंबर पर भेजें (नंबर रिजल्ट के समय जारी किया जाता है)
कुछ ही सेकंड में आपके मोबाइल पर रिजल्ट का SMS आ जाएगा
किन ऑफिशियल वेबसाइट्स पर देख सकते हैं CBSE Board 12th रिजल्ट?
- results.cbse.nic.in
- cbseresults.nic.in
रिजल्ट देखने के लिए इन डिटेल्स को रखें तैयार
- रोल नंबर
- स्कूल नंबर
- एडमिट कार्ड आईडी
यह भी पढ़ें- Exams In May 2026: मई में दो बड़ी परीक्षाएं, ऐसे करें स्मार्ट तैयारी
