Uttarakhand Board 10th 12th Result 2026: उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 23 फरवरी से 20 मार्च 2026 तक आयोजित की गई थीं. उत्तराखंड बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं 21 फरवरी से 20 मार्च 2026 तक चली थीं. अब रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को पहले से रजिस्ट्रेशन का भी विकल्प मिलता है. आइए जानते हैं रिजल्ट कैसे चेक कर सकेंगे.
उत्तराखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपनी मार्कशीट Uttarakhand Board of School Education की आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in और uaresults.nic.in पर जाकर आसानी से चेक कर सकेंगे.
Uttarakhand Board रिजल्ट के लिए करें रजिस्ट्रेशन
उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट पहले चेक करने के लिए थर्ड पार्टी वेबसाइट IndiaResults.com पर भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. वहां जाकर उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट सेक्शन चुनें, अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल और बोर्ड की जानकारी भरें. रिजल्ट जारी होते ही आपको तुरंत अपडेट मिल सकता है.
DigiLocker पर मिलेगी मार्कशीट
DigiLocker पर भी रजिस्ट्रेशन करना फायदेमंद रहेगा. DigiLocker ऐप डाउनलोड करें या वेबसाइट खोलें. मोबाइल नंबर से साइन अप करें, आधार से वेरिफिकेशन पूरा करें और अपनी प्रोफाइल अपडेट करें. रिजल्ट जारी होने के बाद डिजिटल मार्कशीट वहीं से डाउनलोड की जा सकती है.
Uttarakhand Board 10th 12th Result 2026 DigiLocker
ऑफिशियल वेबसाइट से ऐसे चेक करें रिजल्ट
- सबसे पहले UBSE की वेबसाइट ubse.uk.gov.in या uaresults.nic.in पर जाएं.
- इसके बाद 10वीं या 12वीं रिजल्ट 2026 के लिंक पर क्लिक करें.
- अब अपना रोल नंबर और जरूरी जानकारी दर्ज करें.
- सबमिट बटन दबाते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा.
- मार्कशीट को डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट भी निकाल लें.
पिछले साल कैसा रहा था रिजल्ट?
पिछले साल उत्तराखंड बोर्ड 10वीं का कुल पास प्रतिशत 90.77 फीसदी रहा था. परीक्षा में शामिल 1,09,859 छात्रों में से 99,725 छात्रों ने सफलता हासिल की थी. इस बार 1.12 लाख से ज्यादा छात्र 10वीं के रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं.
वहीं 12वीं का कुल पास प्रतिशत 83.23 फीसदी रहा था. इसमें लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा था. लड़कियों का पास प्रतिशत 86.20 फीसदी था, जबकि लड़कों का 80.10 फीसदी रहा.
यह भी पढ़ें: UP Board की टॉपर्स फैक्ट्री, एक ही स्कूल से निकले 10वीं और 12वीं के Rank 1 टॉपर्स
