CBSE Board 12th Result 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) जल्द ही 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर सकता है. परीक्षा में शामिल हुए लाखों छात्रों को अब अपने नतीजों का बेसब्री से इंतजार है. पिछले वर्षों के ट्रेंड को देखें तो CBSE आमतौर पर मई के महीने में रिजल्ट घोषित करता है, ऐसे में इस बार भी जल्द ही रिजल्ट जारी होने की संभावनाएं हैं.
क्या CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट पर है कोई अपडेट?
CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर कोई अपडेट नहीं है. इस वेबसाइट पर जाने पर अगर आप रिजल्ट के सेक्शन में भी जाएं तो कोई लेटेस्ट अपडेट नहीं है. केवल कक्षा 10वीं के रिजल्ट की जानकारी दी गई है. ऐसे में ये कहना मुश्किल है कि इस बार रिजल्ट कब तक जारी होगा.
लेकिन पिछले सालों के ट्रेंड को देखते हुए ये कहा जा सकता है कि रिजल्ट मई के दूसरे सप्ताह तक जारी कर दिया जाएगा. रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र इसे ऑनलाइन माध्यम से आसानी से चेक कर सकेंगे. इसके लिए उन्हें बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट CBSE पर जाना होगा.
कैसे चेक करें CBSE Board 12th रिजल्ट?
- सबसे पहले CBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
- होमपेज पर CBSE 12th Result 2026 लिंक पर क्लिक करें
- अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करें
- सबमिट करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा
- फ्यूचर के लिए मार्कशीट डाउनलोड या प्रिंट कर लें
अन्य प्लेटफॉर्म जहां देख सकते हैं CBSE बोर्ड रिजल्ट
छात्र अपने रिजल्ट को डिजिलॉकर और UMANG ऐप के जरिए भी देख सकते हैं. कई बार वेबसाइट पर ट्रैफिक बढ़ने के कारण दिक्कत आ सकती है, ऐसे में ये भी एक ऑप्शन है. साथ ही DigiLocker या SMS के जरिए भी रिजल्ट देखा जा सकता है.
क्या है पासिंग क्राइटेरिया?
CBSE 12वीं परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को हर विषय में कम से कम 33% मार्क्स हासिल करना जरूरी होता है. अगर कोई छात्र एक-दो विषयों में फेल हो जाता है, तो उसे कंपार्टमेंट परीक्षा का मौका दिया जाता है.
फेक खबरों से बचें
छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट को लेकर घबराएं नहीं और आधिकारिक वेबसाइट पर ही भरोसा करें. किसी भी अफवाह या फर्जी सूचना से बचें और सही अपडेट के लिए CBSE की वेबसाइट नियमित रूप से चेक करते रहें.
यह भी पढ़ें- 12वीं के बाद बनें क्रिमिनोलॉजिस्ट, जानें सैलरी और स्कोप
