CBSE Board 10th Result 2026: CBSE आमतौर पर 10वीं का रिजल्ट मई के महीने में जारी करता है. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि इस बार भी रिजल्ट मई के पहले या अप्रैल के आखिरी हफ्ते में जारी हो सकता है. हालांकि बोर्ड की ओर से अभी आधिकारिक तारीख का ऐलान नहीं किया गया है. छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे लगातार अपडेट के लिए ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर नजर बनाए रखें.
CBSE की वेबसाइट पर ऐसे करें चेक
- सबसे पहले CBSE की वेबसाइट cbse.gov.in या results.cbse.nic.in पर जाएं.
- होमपेज पर “CBSE Class 10 Result 2026” लिंक पर क्लिक करें.
- अब अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करें.
- सबमिट बटन पर क्लिक करें.
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा.
- इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट निकाल लें.
DigiLocker से ऐसे डाउनलोड करें मार्कशीट
- सबसे पहले DigiLocker ऐप या वेबसाइट खोलें.
- अपना मोबाइल नंबर डालकर लॉगिन करें.
- अगर नया अकाउंट है तो पहले रजिस्ट्रेशन करें.
- “Education” सेक्शन में जाएं.
- CBSE को चुनें और Class 10 Marksheet लिंक पर क्लिक करें.
- अपना रोल नंबर और जरूरी जानकारी दर्ज करें.
- आपकी डिजिटल मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी.
IndiaResults.com पर ऐसे देखें रिजल्ट
- सबसे पहले indiaresults.com वेबसाइट पर जाएं.
- “CBSE 10th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें.
- अपना रोल नंबर दर्ज करें.
- सबमिट बटन दबाएं.
- रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा.
IndiaResults.com एक थर्ड पार्टी वेबसाइट है जहां भी रिजल्ट चेक किया जा सकता है. इसपर रिजल्ट से पहले रजिस्ट्रेशन का विकल्प भी मिलता है. इसमें रोल नंबर, मोबाइल नंबर, ईमेल की मदद से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं.
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपनी मार्कशीट में दिए गए सभी विवरण जरूर जांच लें. अगर किसी तरह की गलती मिलती है तो तुरंत अपने स्कूल या CBSE से संपर्क करें. इसके अलावा जो छात्र अपने नंबर से संतुष्ट नहीं होंगे, वे रीचेकिंग या रीवैल्यूएशन के लिए आवेदन कर सकेंगे.
यह भी पढ़ें: एमपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जल्द, मार्कशीट के लिए यहां करें रजिस्ट्रेशन
