CBSE Board 10th Result 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 15 अप्रैल 2026 को 10वीं परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. नाजरेथ स्कूल चतरा की दुर्गा रानी यादव ने 96.8 प्रतिशत मार्क्स हासिल किया है. इसी के साथ दुर्गा रानी टॉपर बन गई हैं. वहीं झारखंड के अन्य स्कूल के छात्र-छात्राओं ने भी बेहतरीन परफॉर्म किया है.
झारखंड के टॉप 10 छात्र-छात्राओं की लिस्ट
| क्रमांक | छात्र का नाम | स्कूल | प्रतिशत |
|---|---|---|---|
| 1 | दुर्गा रानी यादव | नाजरेथ स्कूल | 96.8% |
| 2 | नैतिक कुमार | डीएवी चतरा | 96.2% |
| 3 | माही कुमारी | रामेश्वरलाल खंडेलवाल विद्या मंदिर | 96% |
| 3 | आशिक कुमार | दयानंद पब्लिक स्कूल टंडवा | 96% |
| 4 | आस्था कुमारी | नाजरेथ स्कूल | 95.2% |
| 5 | वर्षा रानी | श्रीराम परमहंस सेंट्रल स्कूल सिमरिया | 95% |
| 6 | आराध्या अदिति | नाजरेथ स्कूल | 94.6% |
| 7 | वैष्णवी राज | केंद्रीय विद्यालय सिमरिया | 94.4% |
| 8 | रूहुल अमीन | डीएवी चतरा | 94.2% |
| 9 | शौर्य अभिजय | नाजरेथ स्कूल | 94% |
| 10 | संचित कुमारी | जवाहर नवोदय विद्यालय चतरा | 93.8% |
झारखंड से दुर्गा रानी ने किया टॉप
दुर्गा रानी, चतरा सदर प्रखंड के जलेद गांव की रहने वाली हैं. उनके पिता धनेश्वर यादव पेशे से अध्यापक हैं. वहीं उनकी मां चिंता देवी हाउस वाइफ हैं. दुर्गा रानी यादव ने CBSE Board 10वीं परीक्षा में 96.8 प्रतिशत मार्क्स हासिल किया है. उन्होंने अपने परिवार के साथ साथ स्कूल और पूरे इलाके का नाम रोशन किया है.
माता पिता को दिया सफलता का श्रेय
जिला टॉपर दुर्गा रानी ने अपनी सफलता का क्रेडिट अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है. उन्होंने बताया कि वह फिलहाल जेईई की तैयारी कर रही हैं और आगे की पढ़ाई पूरी कर इंजीनियरिंग फील्ड में अपना करियर बनाना चाहती हैं.
CBSE Board 10th Result 2026: कैसे चेक करें सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट?
- सबसे पहले CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं.
- यहां होमपेज पर रिजल्ट वाले पेज पर क्लिक करें.
- अब एक नया टैब खुलेगा, जहां रिजल्ट का लिंक दिया होगा.
- इस पर क्लिक करें अब एक नया टैब खुलेगा.
- यहां आपको सभी मांगी गई डिटेल्स भरनी होगी.
- इसके बाद आप सबमिट कर दें.
- इतना करते ही रिजल्ट आपके स्क्रीन पर दिखने लगेगा.
- रिजल्ट वाले पेज को डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंटआउट निकाल लें.
यह भी पढ़ें- CBSE Two Exam System: किन छात्रों को मिलेगा मौका, ऐसे करें आवेदन
