JAC 8th Result 2026 Declared (सुनील झा की रिपोर्ट): झारखंड बोर्ड 8वीं का रिजल्ट जारी हो गया है. झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की तरफ से jacresults.com या jac.jharkhand.gov.in वेबसाइट पर रिजल्ट जारी हुआ है. इस साल परीक्षा में शामिल हुए छात्रों में से 93.31 फीसदी परीक्षार्थी सफल हुए हैं. छात्र नीचे दिए स्टेप्स से रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
ऐसे डाउनलोड करें JAC 8th Result 2026
- सबसे पहले jacresults.com या jac.jharkhand.gov.in वेबसाइट पर जाएं.
- होमपेज पर JAC 8th Result 2026 लिंक पर क्लिक करें.
- अपना रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करें.
- सबमिट बटन पर क्लिक करें.
- स्क्रीन पर आपका रिजल्ट खुल जाएगा.
- मार्कशीट डाउनलोड करें और उसका प्रिंट निकाल लें.
JAC 8th Result 2026 Check Here
करीब 5 लाख छात्रों ने इस परीक्षा में हिस्सा लिया था. परीक्षा मार्च के अंतिम सप्ताह में आयोजित की गई थी. रिजल्ट जारी होने के बाद अब छात्रों का 9वीं कक्षा में नामांकन शुरू हो सकेगा, जो रिजल्ट का इंतजार होने की वजह से रुका हुआ था.
9वीं में एडमिशन का रास्ता साफ
8वीं का रिजल्ट जारी होते ही अब छात्रों के 9वीं में एडमिशन की प्रक्रिया तेज हो जाएगी. कई स्कूलों में नामांकन प्रक्रिया रिजल्ट के इंतजार में रोकी गई थी. अब सफल छात्र अगले क्लास में प्रमोट होकर एडमिशन ले सकेंगे.
छात्रों और अभिभावकों को सलाह है कि वे रिजल्ट डाउनलोड कर सुरक्षित रखें, क्योंकि आगे स्कूल एडमिशन के दौरान इसकी जरूरत पड़ सकती है. अगर वेबसाइट पर ट्रैफिक ज्यादा होने से रिजल्ट खुलने में दिक्कत हो तो कुछ देर बाद दोबारा प्रयास करें.
यह भी पढ़ें: झारखंड बोर्ड 9वीं का रिजल्ट जल्द होगा जारी, देखें लेटेस्ट अपडेट
