UP Board Result 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) जल्द ही 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जल्द ही जारी कर सकता है. हर साल लाखों स्टूडेंट्स UP बोर्ड के रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार करते हैं. जैसे ही रिजल्ट जारी होता है, सबसे पहले सवाल आता है कि रिजल्ट कैसे चेक करें. आइए जानते हैं कि यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट (UP Board Result 2026) कैसे चेक करें.
UP Board Result 2026: इन वेबसाइट से रिजल्ट करें चेक
- upmsp.edu.in
- upresults.nic.in
ऑनलाइन वेबसाइट से UP Board Result कैसे देखें
- सबसे पहले UP बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं.
- होमपेज पर 10th Result या 12th Result का लिंक पर क्लिक करें.
- अब अपना रोल नंबर डालें.
- सबमिट बटन पर क्लिक करें.
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा.
- इसे डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें.
SMS के जरिए मार्कशीट ऐसे करें चेक
अगर आपके पास इंटरनेट नहीं है या वेबसाइट खुलने में दिक्कत आ रही है, तो आप SMS के जरिए भी रिजल्ट देख सकते हैं. नीचे दिए गए इन स्टेप्स को फॉलो करें-
- अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाएं.
- एक नया मैसेज टाइप करें.
- 10वीं के लिए UP10 <स्पेस> रोल नंबर
- 12वीं के लिए UP12 <स्पेस> रोल नंबर
- इसे 56263 नंबर भेज दें.
- कुछ ही सेकेंड में आपका रिजल्ट SMS के जरिए आपके फोन पर आ जाएगा.
DigiLocker से भी देख सकते हैं रिजल्ट
- DigiLocker ऐप डाउनलोड करें या वेबसाइट खोलें.
- अपना अकाउंट बनाएं या लॉगिन करें.
- Education सेक्शन में जाएं.
- UP Board को सेलेक्ट करें.
- अपना रोल नंबर डालें.
- आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी.
रिजल्ट चेक करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
- रोल नंबर पहले से तैयार रखें.
- सही डिटेल्स ही डालें, नहीं तो रिजल्ट नहीं खुलेगा.
- किसी भी फेक वेबसाइट से सावधान रहें.
- ऑफिशियल साइट पर ही भरोसा करें.
यह भी पढ़ें: MP बोर्ड 10वीं में कम नंबर से न हो उदास, मिलेगा दूसरा मौका
