BPSC 70वीं परीक्षा की मार्कशीट जारी, ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड

BPSC 70th Marksheet 2024: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 70वीं कंबाइंड कॉम्पिटिटिव परीक्षा CCE भर्ती 2024 के लिए मार्कशीट जारी कर दिया है. इस परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स BPSC के ऑफिशियल वेबसाइट bpsconline.bihar.gov.in पर जाकर अपना फाइनल स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते है.

BPSC 70th Marksheet 2024 : बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 70वीं कंबाइंड कॉम्पिटिटिव परीक्षा CCE भर्ती 2024 के मार्कशीट जारी कर दिया है. कैंडिडेट्स BPSC की ऑफिशियल वेबसाइट bpsconline.bihar.gov.in पर जाकर अपने फाइनल रिजल्ट का स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते है. बता दें की एप्लीकेशन प्रोसेस 28 सितंबर 2024 में शुरू हुई थी, जिसका आखिरी तारीख 4 नवंबर 2024 थी. इस दिन तक कैंडिडेट्स को आवेदन के लिए फीस जमा करने की अनुमती थी.

BPSC Exam Date: कब हुई थी परीक्षा?

नोटिफिकेशन के अनुसार परीक्षा 13 दिसंबर 2024 को हुई थी, जिसके लिए एडमिट कार्ड 6 दिसंबर 2024 को जारी किया गया था. परीक्षा के बाद 9 जनवरी 2025 को आंसर की और 17 जनवरी 2025 को फाइनल आंसर की जारी किया गया था. प्री का रिजल्ट 23 जनवरी 2025 को आया था.

ये भी पढ़ें: BPSC TRE-4 नोटिफिकेशन को लेकर शिक्षा मंत्री ने की घोषणा, एक लाख शिक्षकों की भर्ती का भी ऐलान

BPSC Mains Exam Date: मेन्स की परीक्षा हुई कब?

जारी नोटिफिकेशन के अनुसार मेन्स के लिए फॉर्म अप्लाई करने की प्रक्रिया 21 फरवरी 2025 से शुरू हुई थी. यह प्रक्रिया 17 मार्च 2025 तक जारी थी. इसके बाद 25 से 30 अप्रैल 2025 के बीच मेन्स की परीक्षा चली थी. इस परीक्षा के लिए 12 अप्रैल 2025 को एडमिट कार्ड जारी किया गया था. 20 जून 2025 को फाइनल आंसर की जारी की गई थी.

BPSC Final Result: अब जाकर जारी हुआ फाइनल रिजल्ट

छात्रों के लम्बे इंतजार के बाद आखिरकार आज यानी 22 जुलाई 2026 को फाइनल रिजल्ट आया है, जिसमें कैंडिडेट्स के मार्क्स जारी किए गए हैं. इस परीक्षा के लिए General, OBC या Other State के कैंडिडेट्स से 600 रुपये लिए गए थे. वहीं, SC, ST, PH और फीमेल कैंडिडेट्स, जो बिहार की निवासी है उन्हें 150 रुपये जमा करने थे.

Vacancy Details: किस पोस्ट पर कितनी वैकेंसी?

नोटिफिकेशन के अनुसार, बिहार बीपीएससी 70वीं प्री 2024 के तहत विभिन्न पदों पर कुल 1945 वैकेंसी है. वहीं, चाइल्ड डेवलपमेंट प्रोजेक्ट ऑफिसर पद के लिए कुल 12 वैकेंसी है.

How To Check BPSC 70th Scorecard: कैसे देखे स्कोरकार्ड?

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट bpsconline.bihar.gov.in पर जाना होगा.
  • इसके बाद कैंडिडेट अपने 69वीं एवं 70वीं OTR के User Name एवं Password से Login करेंगे.
  • अंत में कैंडिडेट अपने Integrated 70th के Dashboard पर Integrated 70th Marks बटन पर Click करके देख सकते है.

ये भी पढ़ें: BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा स्थगित, सीवान के 23 परीक्षा केंद्रों पर तैयारियां फिलहाल रुकीं



प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

मैं प्रगति सिन्हा पिछले लगभग 3 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हूं। मुझे मुख्य रूप से शिक्षा से जुड़ी खबरों और उसमे हो रहे बदलावों व अपग्रेडेशन को समझना एवं उसे लोगों तक पहुंचाना पसंद है। प्रभात खबर डिजिटल के माध्यम से मेरा प्रयास रहता है कि शिक्षा जगत में हो रहे महत्वपूर्ण घटनाक्रम, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे और नई योजनाओं की जानकारी रीडर्स तक पहुंचा सकूं। मैं इससे पहले कोलकाता स्थित सन्मार्ग हिंदी डेली में एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुकी हूं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >