Bihar Board 12th Toppers List: बिहार बोर्ड 12वीं में चंपारण की प्रिया ने किया टॉप, देखें टॉपर्स लिस्ट
Bihar Board 12th Toppers List 2025: बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है. बिहार स्कूल एग्जाम बोर्ड की तरफ से कक्षा 12वीं के लिए रिजल्ट जारी किया गया है. रिजल्ट जारी होने के बाद कैंडिडेट्स की लिस्ट भी जारी हुई है.
Bihar Board 12th Toppers List 2025: बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है. रिजल्ट जारी होन के साथ-साथ बिहार बोर्ड 12वीं में तीनों स्ट्रीम के लिए टॉपर्स की लिस्ट भी जारी हो गई है. बिहार बोर्ड इंटर में कुल 12,92,313 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था. इनमें 6,41,847 लड़कियां और 6,50,466 लड़कों ने रजिस्ट्रेशन किया था. ऐसे में परीक्षार्थी अपना रिजल्ट यहां सबसे पहले चेक कर सकते हैं. इस साल 12वीं में पश्चिम चंपारण की प्रिया ने टॉप किया है. प्रिया को कुल 96.8 फीसदी हैं.
बीएसईबी बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा 2025 के आयोजन के लिए राज्य भर में 1677 परीक्षा केंद्रों को तैयार किया गया था. बीएसईबी के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बिहार बोर्ड इंटर का रिजल्ट जारी किया है. रिजल्ट के साथ-साथ टॉपर्स की लिस्ट भी जारी हुई है. रिजल्ट चेक करने के लिए परीक्षार्थी नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें.
Bihar Board 12th Toppers List यहां करें चेक
बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट के साथ-साथ टॉपर्स की लिस्ट भी जारी हुई है. टॉपर्स के नाम नीचे लिस्ट में देख सकते हैं.
- प्रिया जायसवाल 484
- आकाश कुमार 480
- रवि कुमार 478
- वाणिज्य रोशनी कुमारी 475
- खुशी 473
- सृष्टि कुमारी 471
- निशांत राज 471
Bihar Board 12th Stream Wise Result: स्ट्रीम वाइज टॉपर्स
बिहार बोर्ड में 12 वीं का रिजल्ट सामने आया जिसमें तीनों स्ट्रीम में बेटियों ने बाजी मारी है. रिजल्ट घोषित होने के तुरंत बाद टॉपरों की लिस्ट सामने आई जिसमें साइंस स्ट्रीम की सबसे शानदार प्रदर्शन रहा
- प्रिया जायसवाल साइंस टॉपर
- अंकिता कुमारी आर्ट्स टॉपर
- रोशनी कुमारी कॉमर्स टॉपर
Bihar Board 12th Commerce Toppers: कॉमर्स में टॉपर्स लिस्ट
| अनुक्रमांक | रोल नंबर | छात्र का नाम | लिंग | पिता का नाम | कॉलेज का नाम | प्राप्त अंक | प्रतिशत | रैंक |
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
| 33001 | 25020040 | रौशनी कुमारी | महिला | सुधीर कुमार | जे.एल. कॉलेज, हाजीपुर, वैशाली | 475 | 95 | 1 |
| 24001 | 25020056 | अंतरा खुशी | महिला | मनोज कुमार मिश्रा | एस. सिन्हा कॉलेज, औरंगाबाद | 473 | 94.6 | 2 |
| 52001 | 25020060 | सृष्टि कुमारी | महिला | शिशिर कुमार पंजियार | आर.के. कॉलेज, मधुबनी | 471 | 94.2 | 3 |
| 35147 | 25020001 | निशांत राज | पुरुष | बृजेश्वर प्रसाद | उत्क्रमित माध्यमिक स्कूल, मठिया, लौरिया | 471 | 94.2 | 3 |
| 92005 | 25020016 | निधि शर्मा | महिला | जगन्नाथ शर्मा | फारबिसगंज कॉलेज, फारबिसगंज, अररिया | 470 | 94 | 4 |
| 15003 | 25020002 | अदिति सोनकर | महिला | सुनील सोनकर | एस.पी. जैन कॉलेज, सासाराम, रोहतास | 470 | 94 | 4 |
| 13001 | 25020090 | अंशु कुमारी | महिला | अखिलेश कुमार | एच.डी. जैन कॉलेज, आरा, भोजपुर | 469 | 93.8 | 5 |
