खत्म होने वाला है बिहार बोर्ड रिजल्ट का इंतजार, तैयार रखें रोल नंबर और रोल कोड

Bihar Board 12th Result 2026: बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 अब कभी भी जारी हो सकता है. ऐसे में छात्रों को सलाह है कि वे सभी जरूरी डिटेल्स पहले से तैयार रखें, ताकि रिजल्ट आते ही तुरंत उसे चेक कर सकें और आगे की तैयारी शुरू कर सकें.

Bihar Board 12th Result 2026: बिहार बोर्ड 12वीं के स्टूडेंट्स का इंतजार अब जल्द खत्म होने वाला है. बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) जल्द ही इंटरमीडिएट रिजल्ट 2026 जारी करने वाला है. ऐसे में छात्रों को सलाह दी गई है कि वे अपना रोल नंबर और रोल कोड पहले से तैयार रखें, ताकि रिजल्ट जारी होते ही बिना देरी के उसे चेक कर सकें.

कब जारी होगा रिजल्ट?

बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट मार्च के लास्ट वीक तक कभी भी जारी किया जा सकता है. ऐसे में सभी डिटेल्स तैयार रखें ताकि रिजल्ट आते ही मिनटों में चेक कर सकें. रिजल्ट देखने के लिए रोल नंबर और रोल कोड की जरूरत होगी.

रिजल्ट से पहले रखें ये चीजें तैयार

  • रोल नंबर
  • रोल कोड (स्कूल या परीक्षा केंद्र कोड)

कैसे देखें बिहार बोर्ड का रिजल्ट?

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.
  • होमपेज पर दिए गए 12वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें.
  • अपना रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करें.
  • सबमिट करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा.
  • फ्यूचर के लिए इसका प्रिंट या स्क्रीनशॉट सेव कर लें.

SMS से भी देख सकते हैं रिजल्ट

अगर वेबसाइट स्लो हो या खुलने में दिक्कत आए, तो छात्र SMS के जरिए भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. इसके लिए तय फॉर्मेट में मैसेज भेजना होगा, जिसके बाद रिजल्ट मोबाइल पर मिल जाएगा.

कितने छात्रों ने दी थी परीक्षा?

इस साल बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में 13 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स शामिल हुए थे. एग्जाम 1 फरवरी से 15 फरवरी 2026 के बीच आयोजित किया गया था. वहीं अब रिजल्ट जारी होने वाला है.

यह भी पढ़ें- बिहार में पॉलिटेक्निक के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, यहां करें अप्लाई

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shambhavi shivani

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >