RBSE 12th Result 2025 OUT Date: राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट rajresults.nic.in पर, ऐसे देखें

RBSE 12th Result 2025: राजस्थान बोर्ड 12वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है. राजस्थान बोर्ड का सेकेंडरी एजुकेशन की तरफ से राजस्थान बोर्ड 12वीं के तीनों सरिता का रिजल्ट 22 मई 2025 को शाम 5:00 बजे जारी होगा. ऐसे में जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे वो अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे.

RBSE 12th Result 2025: राजस्थान बोर्ड 12वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है. राजस्थान बोर्ड का सेकेंडरी एजुकेशन की तरफ से राजस्थान बोर्ड 12वीं के तीनों सरिता का रिजल्ट 22 मई 2025 को शाम 5:00 बजे जारी होगा. ऐसे में जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे वो अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे.

बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, राजस्थान, अजमेर की ओर से सोशल मीडिया अकाउंट X पर रिजल्ट जारी होने की डेट की घोषणा कर दी गई है. साझा की गई डिटेल के मुताबिक Rajasthan Board 12th Result 2025 22 मई 2025 को शाम 5 बजे जारी किया जाएगा.

RBSE 12th Result 2025: ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • राजस्थान बोर्ड रिजल्ट जारी होने के बाद आपको सबसे पहले वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाना होगा.
  • वेबसाइट के होम पेज पर रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करना होगा.
  • अब आपको रोल नंबर भरकर सबमिट करना होगा.
  • इसके बाद मार्कशीट की प्रति स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकेंगे.

RBSE ने दी जानकारी

आरबीएसई की ओर से रिजल्ट जारी होने के बाद डायरेक्ट लिंक rajresults.nic.in और rajeduboard.rajasthan.gov.in पर एक्टिव हो जाएगा. इसके बाद स्टूडेंट्स रोल नंबर दर्ज करके रिजल्ट की जांच कर सकेंगे और मार्कशीट की डिजिटल कॉपी भी डाउनलोड कर सकेंगे.

बोर्ड के सचिव कैलाश चंद्र शर्मा की ओर से दी गए जानकारी के मुताबिक विज्ञान, कला और वाणिज्य संकायों का रिजल्ट एक साथ जारी किया जाएगा. इस साल कुल 893616 स्टूडेंट परीक्षा के लिए रजिस्टर्ड थे. इसमें से साइंस स्ट्रीम में 2,73,984, कॉमर्स स्ट्रीम में 28,250 आर्ट्स में 5,87,475 और वरिष्ठ उपाध्याय में 3,907 स्टूडेंट रजिस्टर्ड थे.

ये भी पढ़ें: Father of Modern Physics: मॉडर्न फिजिक्स का जनक कौन है? जानें अल्बर्ट आइंस्टीन और उनकी विरासत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >