Rajasthan Board Result 2025 OUT soon: राजस्थान बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट होने वाला है जारी, इन वेबसाइट्स पर करें चेक

Rajasthan Board Result 2025 OUT soon: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं-12वीं का रिजल्ट जल्द जारी होगा. राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र अब अपना रिजल्ट जल्द चेक कर सकेंगे. रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को ऑफिशियल वेबसाइट rajresults.nic.in पर जाना होगा.

Rajasthan Board Result 2025 OUT soon: राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र अब अपना रिजल्ट जल्द चेक कर सकेंगे. राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की 10वीं-12वीं का रिजल्ट जल्द जारी होगा. रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को ऑफिशियल वेबसाइट rajresults.nic.in पर जाना होगा. छात्र रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपने रोल नंबर की मदद से इन वेबसाइटों पर लॉगिन करके अपना रिजल्ट देख सकेंगे.

राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट तैयार कर लिया गया है. ताजा अपडेट के अनुसार बोर्ड की तरफ से रिजल्ट को वेबसाइट पर अपलोड करने काम बचा हुआ है. रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे बताए स्टेप्स से स्कोरकार्ड चेक कर सकेंगे.

Rajasthan Board 10th 12th Result 2025 LIVE Updates

Rajasthan Board Result 2025 इन स्टेप्स से करें चेक

  • RBSE की आधिकारिक वेबसाइट rajresults.nic.in या rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं.
  • वेबसाइट होमपेज पर आरबीएसई 12वीं बोर्ड रिजल्ट 2024 या आरबीएसई 10वीं बोर्ड रिजल्ट 2025 लिंक पर क्लिक करें.
  • नए खुले टैब में, लॉगिन विवरण – रोल नंबर, डीओबी दर्ज करें.
  • ‘सबमिट’ पर क्लिक करें और आपका आरबीएसई बोर्ड परिणाम 2025 स्क्रीन पर दिखाई देगा.
  • अपना आरबीएसई बोर्ड परिणाम 2025 डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें.

Rajasthan Board Result 2025 Websites: इन वेबसाइट्स पर पाएं रिजल्ट

rajresults.nic.in
rajeduboard.rajasthan.gov.in
rajasthan.indiaresults.com

शिक्षा मंत्री जारी करेंगे रिजल्ट

इस साल राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2025 के लिए कुल 19,39,645 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिसमें कक्षा 10 के लिए 10,62,341 और कक्षा 12 के लिए 8,66,270 छात्र शामिल हैं. राजस्थान बोर्ड (RBSE) 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जल्द जारी होगा. शिक्षा मंत्री इस परिणाम की घोषणा करेंगे.

ये भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट कुछ ही देर में, यहां करें चेक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >