Rajasthan Board 12th Topper 2025: राजस्थान बोर्ड 12वीं में अनुप्रिया को रैंक 1, चार लड़कियों को 99.6%, देखें टॉपर्स लिस्ट

Rajasthan Board 12th Topper 2025: राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है. राजस्थान बोर्ड आरबीएसई 12वीं रिजल्ट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर जारी कर दिया गया है. आर्ट्स का रिजल्ट 97.70 फीसदी, कॉमर्स 99.07 फीसदी और साइंस का 94.43 फीसदी रहा है.

Rajasthan Board 12th Topper 2025: राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर नागौर जिला‌ कलेक्ट्रेट से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राजस्थान बोर्ड का रिजल्ट जारी कर चुके हैं. राजस्थान बोर्ड आरबीएसई 12वीं रिजल्ट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर जारी कर दिया गया है. आर्ट्स का रिजल्ट 97.70 फीसदी, कॉमर्स 99.07 फीसदी और साइंस का 94.43 फीसदी रहा है.

राजस्थान बोर्ड की तरफ से रिजल्ट के साथ-साथ टॉपर्स की लिस्ट भी जारी हो गई है. राजस्थान बोर्ड 12वीं में लड़कियों ने कमाल कर दिया है. कक्षा 12वीं में राजस्थान की चार लड़कियों ने रैंक 1 हासिल किया है. इसमें अनुप्रिया, प्रगति, प्रियंका और उर्मिला को रैंक 1 प्राप्त हुआ है.

Rajasthan Board 12th Topper 2025: राजस्थान बोर्ड 12वीं के टॉपर्स

स्ट्रीमनामपिता का नामप्रतिशत अंक
साइंसप्रीतिराजेश कुमार99.80%
आर्ट्सअनुप्रिया राठौड़बृज राज सिंह राठौड़99.60%
आर्ट्सप्रगति अग्रवालशिव कुमार अग्रवाल99.60%
आर्ट्सप्रियंकाराम चंद्र99.60%
आर्ट्सउर्मिलामकर राम99.60%
कॉमर्सकंगना कोसनानीगौरव कोसनानी99.20%

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2025 Released: प्रोविजनल मार्कशीट और आगे की प्रक्रिया

राजस्थान बोर्ड (RBSE) ने 12वीं कक्षा का परिणाम जारी कर दिया है. कॉमर्स स्ट्रीम में इस बार 99.07% छात्र सफल हुए हैं. रिजल्ट जारी होने के साथ ही छात्र अपनी प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं. यह मार्कशीट कॉलेज में एडमिशन या आगे की पढ़ाई के लिए मान्य होगी. डिजिटल सुविधा के कारण अब रिजल्ट देखना पहले की तुलना में कहीं ज्यादा आसान और तेज हो गया है.

Rajasthan Board 12th Result 2025 LIVE Update: Direct Link

RBSE 12th Arts Result 2025 Declared: 97.78% छात्र सफल

राजस्थान बोर्ड (RBSE) ने 12वीं कक्षा के आर्ट्स संकाय का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस बार कुल 5,78,164 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनमें से 5,65,346 छात्र सफल हुए हैं. आर्ट्स स्ट्रीम में कुल पास प्रतिशत 97.78% दर्ज किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >