रेलवे में ग्रुप D के 22195 पदों पर वैकेंसी, CBT 1 एग्जाम सिटी जारी

Railway RRB Group D 2026: रेलवे में ग्रुप डी भर्ती के लिए आवेदन करने वाले कैडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है. रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की तरफ से ग्रुप डी भर्ती परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी डिटेल्स जारी हो गई है. एग्जाम सिटी स्लिप चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट- indianrailways.gov.in पर जाना होगा.

Railway RRB Group D 2026: रेलवे में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे लाखों उम्मीदवारों के लिए बड़ी अपडेट है. रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने ग्रुप D (लेवल-1) भर्ती परीक्षा 2026 की एग्जाम सिटी डिटेल्स जारी कर दी है. जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था, वे अब अपनी परीक्षा किस शहर में होगी, इसकी जानकारी ऑनलाइन देख सकते हैं. एग्जाम सिटी स्लिप जारी होने के बाद उम्मीदवार अपनी यात्रा और परीक्षा की तैयारी पहले से बेहतर तरीके से कर सकेंगे.

Railway RRB Group D 2026: कब होगी परीक्षा?

रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से ग्रुप D भर्ती परीक्षा का आयोजन 3 अगस्त से 21 अगस्त 2026 तक किया जाएगा. यह परीक्षा देश के अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT-1) मोड में होगी. इस भर्ती अभियान के जरिए रेलवे के विभिन्न जोन में कुल 22,195 ग्रुप D पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. बड़ी संख्या में उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं.

ऐसे चेक करें एग्जाम सिटी स्लिप

  • सबसे पहले रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट indianrailways.gov.in पर जाएं.
  • इसके बाद RRB Group D CBT-1 Exam City Details के लिंक पर क्लिक करें.
  • अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, एनरोलमेंट नंबर या जन्मतिथि दर्ज करें.
  • लॉगिन करने के बाद स्क्रीन पर आपकी एग्जाम सिटी डिटेल्स दिखाई देंगी.
  • भविष्य के लिए इसका प्रिंट या PDF डाउनलोड करके अपने पास सुरक्षित रख लें.

Railway RRB Group D 2026 Exam City Details Check Here

एडमिट कार्ड जल्द होगा जारी

कई उम्मीदवार एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड को एक ही समझ लेते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है. एग्जाम सिटी स्लिप में केवल यह जानकारी दी जाती है कि आपकी परीक्षा किस शहर में होगी.


RRB Group D Exam Notice

वहीं एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र का पूरा पता, रिपोर्टिंग टाइम, परीक्षा की शिफ्ट और जरूरी निर्देश दिए जाते हैं. इसलिए एडमिट कार्ड जारी होने पर उसे भी अलग से डाउनलोड करना होगा.

ये भी पढ़ें: पूर्व अग्निवीरों के लिए गुड न्यूज, SSB में 50% सीटें होंगी रिजर्व, गृह मंत्रालय ने जारी किए नए नियम


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रवि मल्लिक

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >