PM Internship Scheme: हर महीने मिलेंगे 9 हजार, जानें अप्लाई करने के Step By Step पूरा Process

PM Internship Scheme देश के युवाओं के लिए कॉर्पोरेट जगत में एंट्री का सबसे बड़ा जरिया बन चुकी है. इस आर्टिकल में जानिए कि कैसे आप देश की टॉप कंपनियों में काम सीख सकते हैं, हर महीने मिलने वाले 9 हजार के स्टाइपेंड और मुफ्त बीमा कवर का माजरा क्या है. इस इंटर्नशिप के लिए कैसे अप्लाई करें जानें स्टेप बाय स्टेप.

PM Internship Scheme: देश में बढ़ती बेरोजगारी और युवाओं में प्रैक्टिकल स्किल्स की कमी को देखते हुए भारत सरकार ने प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना की शुरुआत की है. यह योजना भारत सरकार के Ministry of Corporate Affairs के तहत संचालित है. इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं को देश की टॉप 500 कंपनियों में 12 महीने का वास्तविक कार्य अनुभव और व्यावहारिक कौशल प्रदान करना है. इसके तहत युवाओं को प्रतिमाह 9 हजार स्टाइपेंड और 6 हजार की एकमुश्त सहायता राशि दी जाती है.

योग्यता 

PM Internship Scheme की योग्यता की बात की जाए, तो इसके लिए 18 से 25 वर्ष के बेरोजगार युवा पात्र हैं. इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको 10वीं पास, 12वीं पास, आईटीआई, सर्टिफिकेट, पॉलिटेक्निक, डिप्लोमा होना चाहिए. अगर आप बीए, बीएससी, बीकॉम, बीसीए, यानी किसी भी स्ट्रीम से ग्रेजुएशन भी कर चुके हैं, तो भी आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स के परिवार की कुल वार्षिक आय 12 लाख से कम होनी चाहिए.

ध्यान देने वाली बात

अगर आप इस योजना का लाभ लेना चाह रहे है तो आपके परिवार का कोई सदस्य सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए. साथ ही साथ अगर आईआईटी (IIT), आईआईएम (IIM), एनएलयू (NLU) जैसे प्रमुख संस्थानों के स्टूडेंट्स या सीए (CA), सीएस (CS), एमबीबीएस (MBBS), और पीएचडी (PhD) कर चुके या कर रहें लोग इस योजना के लिए पात्र नहीं हैं.

हर महीने मिलेंगे 9 हजार रुपये और मुफ्त बीमा

इस योजना की सबसे बड़ी खासियत यह है कि युवाओं को काम सीखने के साथ-साथ वित्तीय सुरक्षा भी मिलती है. चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 9 हजार का स्टाइपेंड दिया जाता है. इसके अलावा, इंटर्नशिप शुरू करने पर 6 हजार की एकमुश्त सहायता राशि अलग से मिलती है. सरकार इंटर्न्स को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा और सुरक्षा बीमा योजना के तहत मुफ्त बीमा कवर भी प्रदान करती है.

कैसे करें आवेदन

PM Internship Scheme के लाभ लेने के इच्छुक उम्मीदवार सरकार के आधिकारिक पीएम इंटर्नशिप पोर्टल pminternship.mca.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. पोर्टल पर युवा अपनी पसंद के शहर और सेक्टर (जैसे आईटी, बैंकिंग, ऑटोमोबाइल, मैन्युफैक्चरिंग) के हिसाब से कंपनियों का चयन कर आवेदन कर सकते हैं

ये रहा आवेदन का Step By Step पूरा Process.

1: सबसे पहले भारत सरकार के ऑफिशियल पीएम इंटर्नशिप पोर्टल pminternship.mca.gov.in/login पर जाएं.

2: होमपेज पर दिए गए Registration लिंक पर क्लिक करें. अपना मोबाइल नंबर डाले फिर मोबाइल पर आए ओटीपी (OTP) से वेरिफाई करें.


PM Internship Scheme New Registration Login Page

3: Registration हो जाने के बाद अपने लॉगिन आईडी से लॉगिन करें. इसके बाद अपनी पर्सनल डिटेल्स, शैक्षणिक योग्यता और स्किल्स की जानकारी सही सही भरें. पोर्टल आपकी दी गई जानकारी के आधार पर अपने आप एक Digital Resume तैयार कर देगा.

4: फिर इसके बाद “Explore Internship” वाले ऑप्शन पर क्लिक करें. अब आप अपनी पसंद के अनुसार उन सेक्टर्स जैसे बैंकिंग, आईटी, ऑटोमोबाइल इ्त्यादि और लोकेशन को चुनें जहां आप इंटर्नशिप करना चाहते हैं. यहां आप अधिकतम 3 इंटर्नशीप के लिए ही आवेदन कर सकते हैं.


PM Internship Scheme Online Application Page

5: आपकी प्रोफाइल के आधार पर पोर्टल आपको कंपनियों की लिस्ट दिखाएगा. आप अपनी पसंद की अधिकतम 3 कंपनियों/इंटर्नशिप के अवसरों के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं.

6: सभी जानकारियां को दोबारा चेक करके फॉर्म को फाइनल सबमिट कर दें. अगर आपका सेलेक्शन हो जाता है तो कंपनी और मंत्रालय की तरफ से आपके द्वारा दिए गए ईमेल और मोबाइल नंबर पर सूचना आ जाती हैं. 

In case अगर आपका सेलेक्शन अप्लाई किए गए इंटर्नशीप के लिए नहीं हुआ, फिर भी आपकों घबराने की जरूरत नहीं हैं. आप अगले दुसरे इंटर्नशीप के लिए नया आवेदन कर सकते हैं.

Click here for PM Internship Scheme Official Information


ये भी पढ़ें: बिहार असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2026 आवेदन का आखिरी मौका, ऐसे करें तुरंत अप्लाई


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >